Home World पाकिस्तान में भुखमरी चरम पर, पुलिसवाले कर रहे लूटमारी, खाने के तेल के साथ गिरफ्तार लोगों में पुलिसकर्मी भी

पाकिस्तान में भुखमरी चरम पर, पुलिसवाले कर रहे लूटमारी, खाने के तेल के साथ गिरफ्तार लोगों में पुलिसकर्मी भी

0
पाकिस्तान में भुखमरी चरम पर, पुलिसवाले कर रहे लूटमारी, खाने के तेल के साथ गिरफ्तार लोगों में पुलिसकर्मी भी

[ad_1]

पाकिस्तान में भुखमरी चरम पर, पुलिसवाले कर रहे लूटमारी, खाने के तेल के साथ गिरफ्तार लोगों में पुलिसकर- India TV Hindi

Image Source : FILE
पाकिस्तान में भुखमरी चरम पर, पुलिसवाले कर रहे लूटमारी, खाने के तेल के साथ गिरफ्तार लोगों में पुलिसकर्मी भी

Pakistan News: पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। महंगाई का असर आम जनता पर इतना बुरा पड़ रहा है कि आवाम की कमर टूट चुकी है। ऐसे में जनता की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही जनता को लूटने में लगे हैं। महंगाई के आगे इन पुलिसवालों का ईमान भी डोल गया है। देश में बिक रहे महंगे खाने के तेल के लिए पुलिसकर्मी ही अब लोगों से चोरी करने लगे हैं। ताजा मामला कराची का है। यहां कराची पुलिस ने एक 5 सदस्यों वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पुलिस वैन में खाना बनाने वाले तेल का स्टॉक लूटता था। 

पुलिस ने बताया कि गार्डन मुख्यालय के समीप छापेमारी के दौरान गिरोह ने 5 संदिग्ध लोगों की पहचान की है। पकड़े गए लोगों में गोदाम के मालिक के साथ ही एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पुलिस ने आगे बताया कि पुलिस वैन में हथियारबंद लोग डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल में खाना पकाने के तेल का स्टॉक ले जाने वाले मालवाहक वाहनों को लूटते थे।

एक महीने में दर्जनों लूट की घटनाएं 

पुलिस ने यह भी कहा कि पिछले महीने दर्जनों लूट की घटनाएं हुई थीं। डकैती के बाद आरोपी खाने का तेल गोदाम में छिपा देते थे। क्लिफ्टन डिवीजन पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में डिफेंस और क्लिफ्टन क्षेत्र में घरेलू हमलों की एक श्रृंखला के बाद एक सफल गुप्त ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी अशरफ और आसिफ पर चोरों के एक गिरोह का नेतृत्व करने का आरोप है, जिन्होंने कराची के पॉश इलाके में कई डकैतियां कीं। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link