Home National बेंगलुरु: कंपनी ऑफिस में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को तलवार से काट डाला

बेंगलुरु: कंपनी ऑफिस में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को तलवार से काट डाला

0
बेंगलुरु: कंपनी ऑफिस में घुसा पूर्व कर्मचारी, CEO और MD को तलवार से काट डाला

[ad_1]

बेंगलुरु. कर्नाटक की राजधानी और आईटी हब के रूप में मशहूर बेंगलुरु से डबल मर्डर की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक साल पुरानी टेक कंपनी एरोनिक्स इंटरनेट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पर एक पूर्व कर्मचारी ने उनके दफ्तर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के प्रबंध निदेशक फणींद्र सुब्रमण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट, बेंगलुरु, लक्ष्मी प्रसाद ने कहा, यह घटना बेंगलुरु के पम्पा एक्सटेंशन अमृतहल्ली के 6th क्रॉस पर हुई. आरोपी फेलिक्स एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी का पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है. अपने पूर्व बॉस पर जानलेवा हमले के बाद वह मौका ए वारदात से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है.

Tags: Bangalore news, Murder case

[ad_2]

Source link