Home Tech & Gadget Amazon Prime Day सेल में होगी ऑफर्स की बरसात, 40% तक डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे नया फोन

Amazon Prime Day सेल में होगी ऑफर्स की बरसात, 40% तक डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे नया फोन

0
Amazon Prime Day सेल में होगी ऑफर्स की बरसात, 40% तक डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे नया फोन

[ad_1]

Amazon Prime Day सेल 15 जुलाई से शुरू होगी। यह सेल 16 जुलाई तक चलेगी। यह सेल एक्सक्लूसिवली प्राइम मेंबर्स के लिए ही होगी। इसके तहत बढ़िया डील्स, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और नए लॉन्चेज शामिल हैं। बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिसमें SBI और ICICI कार्ड से पेमेंट करने के बाद 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल की डील्स का लाभ उठाने के लिए आपको प्राइम मेंबरशिप की जरूर होगी। चलिए जानते हैं इस दौरान क्या-क्या डील्स दी जाएंगी।

प्राइम डे अर्ली डील्स:
कुछ ऐसी डील्स भी होंगी जिन्हें अर्ली एक्सेस के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। एलेक्सा, फायर टीवी और किंडल पर आपको बंपर डिस्काउंट मिलेगा। यहां से आप सेल शुरू होने से पहले डिस्काउंट का लाभ उठा पाएंगे।

इस दौरान कई स्मार्टफोन्स समेत कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किए जाएंगे। इनमें वनप्लस, एलजी, नार्जो, सैमसंग, आईकू, बोट और इंटेल प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 40 फीसद तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।

5G स्मार्टफोन में अपग्रेड करने पर 41 रुपये प्रतिदिन की डील मिल रही है। एक्सचेंज ऑफर्स की बात करें तो 35,000 रुपये तक का ऑफर मिलेगा। वहीं, बजट फोन्स 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। एक्सेसरीज को 39 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 फीसद तक का ऑफ दिया जाएगा। साथ ही नो कॉस्ट आईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा। लैपटॉप्स को 40 हजार तक के ऑफ के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, 799 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्टवॉचेज खरीदी जा सकेंगी। हेडफोन्स और स्पीकर्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। टैबलेट्स को 4,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

[ad_2]

Source link