[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
200 मेगापिक्सेल कैमरे वाले फोन पर सबसे बड़ी डील आ गई है। अगर आप भी अपने फोटोग्राफी के शौक को पूरा करने के लिए दमदार कैमरे वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये डील खास आपके लिए है। फ्लिपकार्ट पर 200 मेगापिक्सेल कैमरा वाला ब्रांडेड फोन 10 हजार से कम दाम में मिल रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फोन में आपका 12GB की तगड़ी रैम और 125W की चार्जिंग स्पीड मिलेगी। कंपनी का कहना है कि फोन केवल 7 मिनट की चार्जिंग में दिनभर चलता है। चलिए डिटेल में बात करते हैं इस धांसू डील के बारे में…
₹8399 में 50 हजार का Moto Edge 30 Ultra 5G
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 30 Ultra 5G फोन इस समय सबसे बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। हम यहां आपको फोन के टॉप वेरिएंट पर मिल रही डील के बारे में बारे में बता रहे हैं, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। 74,999 रुपये एमआरपी वाला यह फोन फ्लिपकार्ट पर फोन 49,999 रुपये में मिल रहा है, यानी फोन पर 25,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन आपको इसे खरीदने के लिए इतना पैसे भी खर्च नहीं करने हैं।
फ्लिपकार्ट फोन पर 40,600 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर आप 1000 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। मान लीजिए, आप दोनों ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की कीमत मात्र 8,399 रुपये (₹49,999 – ₹40,600 – ₹1,000) रह जाएगी! है ना कमाल की डील! इससे पहले यह ऑफर खत्म हो जाए, तुरंत उस डील को लपक लीजिए!
केवल ₹9000 में खरीदें 40 हजार का 5G OnePlus फोन, स्टॉक खत्म होने से पहले लपक लो डील
(नोट- खरीदारी करने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि एक्सचेंज बोनस ऑफर आपके क्षेत्र में मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आपको अपना पिन कोड दर्ज करना होगा। साथ ही यह भी ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। बैंक ऑफर की डिटेल फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक कर लें।)
खुशखबरी: iPhone 14 अमेजन सेल में मिलेगा इतना सस्ता; सामने आई कीमत
Motorola Edge 30 Ultra की खूबियां
यहां हमने आपको Motorola Edge 30 Ultra के टॉप-एंड मॉडल पर मिल रही डील के बारे में बताया है, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो HDR10+ और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार कैमरा सेटअप है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, जिसमें 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी लेंस के साथ 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 60 मेगापिक्सेल का दमदार लेंस मिलता है। फोन 125W टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4610 एमएएच बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि मात्र 7 मिनट की चार्जिंग में फोन पूरे दिन चलता है। फोन में 50 W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
[ad_2]
Source link