Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsJOSAA : 8 सालों में सबसे खराब रैंक से खुला IIT दाखिले...

JOSAA : 8 सालों में सबसे खराब रैंक से खुला IIT दाखिले का खाता, कई BTech ब्रांच फुल, जानें क्लोजिंग रैंक


ऐप पर पढ़ें

JoSAA Counselling 2023: आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। कंप्यूटर साइंस समेत अधिकतर ब्रांच में दाखिला फुल हो चुका है। जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की ओर से तीसरे राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस साल आईआईटी में पिछले 8 सालों की तुलना में सबसे खराब रैंक से दाखिले का खाता खुला है। हालांकि, ओवरआल टॉप रैंकर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। सत्र 2023 की जेईई एडवांस्ड में 124 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र ने कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लिया। ब्रांच में क्लोजिंग रैंक 224 रही है।  

आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इंजीनियरिंग की सभी प्रमुख ब्रांचों में सबसे पहली मांग हर साल की तरह कंप्यूटर साइंस की रही। ब्रांच में 124 से 224 रैंक वाले छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। हालांकि, पिछले वर्ष की अपेक्षा ओपनिंग रैंक खराब है लेकिन क्लोजिंग रैंक पूर्व की भांति बेहतर है। पिछले आठ वर्षों के दौरान 2019 में संस्थान में टॉप रैंकर जेईई एडवांस्ड में 95 रैंक प्राप्त करने वाले छात्र ने प्रवेश लिया था। आईआईटी कानपुर ने टॉप-100 रैंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए दो स्कॉलरशिप भी शुरू की थी। हालांकि, संस्थान में टॉप-100 रैंकर्स ने प्रवेश नहीं लिया है। जोसा के रिकार्ड के मुताबिक, आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के मेधावियों की चौथी पसंद रहा है। इससे पहले टॉपर्स को आईआईटी बांबे, आईआईटी दिल्ली व आईआईटी मद्रास अधिक पसंद आया है।  

पिछले 8 वर्षों में इन रैंकर्स से खुला प्रवेश का खाता

वर्ष                   रैंकर्स (ओपनिंग रैंक)


2023            124

2022            107

2021            115

2020            111

2019            95

2018            103

2017            107

2016            113

तीन राउंड काउंसिलिंग के बाद ये है क्लोजिंग रैंक

ब्रांच                    2023        2022        2021


एयरोस्पेस              3929        4422        3764

बीएसबीई            7745        6982        6670

केमिकल              4208        4429        3802

सिविल                5999        5912        5210

कंप्यूटर साइंस        224        236        216

अर्थ साइंस            10395        9421        9318

इलेक्ट्रिकल          1305        1360        1282

मैथमेटिक्स           987        1143        1045

मैकेनिकल           2879        2987        2684



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments