[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
टेक कंपनी Meta एक के बाद एक नई सेवाएं लॉन्च कर रही है और बीते दिनों Threads के साथ इनसे Twitter को कड़ी टक्कर दी है। अब यह कंपनी OpenAI के ChatGPT टूल की टक्कर देने वाले कॉमर्शियल AI मॉडल पर काम कर रही है। इसकी ओर से बीते दिनों खुद का लैंग्वेज मॉडल LLaMA लॉन्च किया गया था और अब आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस मार्केट में यह नया प्रोडक्ट उतारने को तैयार है।
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेटा आर्टिफीशयल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल के कॉमर्शियल वर्जन पर काम कर रहा है। इस मॉडल के साथ कंपनी की कोशिश माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट वाले OpenAI के टूल ChatGPT को टक्कर देने की है। इसके अलावा गूगल के AI एक्सपेरिमेंटल टूल Bard को भी मेटा की नई सेवा के साथ टक्कर मिल सकती है और जेनरेटिव AI का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
अब बातें करेगा Google का AI चैटबॉट, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल
टेक्स्ट, इमेज और कोड जेनरेट करेगा मॉडल
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से बताया गया है कि मेटा जल्द लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) से जुड़ा एक नया सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करेगा। इस सॉफ्टवेयर की मदद से टेक्सेट, इमेजेस और कोड जेनरेट किए जा सकेंगे। कंपनी ने रिसर्चर्स और एकेडमिक्स के लिए LLaMA मॉडल लॉन्च किया था, जिसका नया वर्जन जल्द वाइडली अवेलेबल होगा।
आखिर क्या है ChatGPT? AI चैटबॉट के साथ ऐसे बदल रही है दुनिया
ओपेन-सोर्स होगा मेटा का नया AI मॉडल
मेटा ने पहले ही बताया है कि इसके LLMs ‘ओपेन-सोर्स’ हैं, यानी कि नए मॉडल को भी पब्लिक रखा जाएगा और डिवेलपर्स इसके कोड्स में बदलाव कर सकेंगे। अगले कुछ सप्ताह में इस AI मॉडल को सभी के लिए रिलीज किया जा सकता है। ओपेन-सोर्स होने के चलते ज्यादा यूजर्स को नए मॉडल का फायदा मिलेगा।
[ad_2]
Source link