[ad_1]
हाइलाइट्स
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन भी अनुकूल रहेगा.
नौकरीपेशा लोग अपने काम में सफलता अर्जित करेंगे.
Saptahik Rashifal july 2023: जुलाई 2023 का तीसरा सप्ताह कुंभ राशिवाले के लिए अच्छा रहेगा. आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं. बिजनेस में बेहतर सफलता के योग बनेंगे. सप्ताह की शुरुआत में मीन राशिवाले का पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के साथ ही धन कमाने में लगा रहेगा. आपक बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का जुलाई 2023 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. परिवार में किसी की शादी के योग बन सकते हैं. घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. गृहस्थ जीवन के लिए समय अनुकूल है. जीवनसाथी से अच्छी ट्यूनिंग रहेगी. लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. अंतरंग संबंध में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक तौर पर यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. एक तरफ आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है, लेकिन दूसरी तरफ इनकम बढ़ने से खुशी भी होगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सुकून मिलेगा और आप अच्छी स्थिति में रहेंगे, जिससे अच्छी तरह काम कर पाएंगे.
बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं. कोई नई डील भी कर सकते हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत होगी, अन्यथा परिणाम विपरीत आ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आप बीमार पड़ सकते हैं. यात्रा के लिए सप्ताह का अंतिम दिन ही अच्छा है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन भी अनुकूल रहेगा. आप आपकी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से भी चिंताएं खत्म होंगी. लव लाइफ बिता रहे लोगों को अपने प्रिय की मानसिक चिंताओं को दूर करने के लिए उनसे बैठ कर बात करनी चाहिए, ताकि वे रिलैक्स हो जाएं और आपको अपने रिश्ते में खुशी मिल सके. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है.
आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं. बिजनेस में बेहतर सफलता के योग बनेंगे. विद्यार्थियों की बात करें, तो उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा. उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे और सफलता प्राप्त होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या भी नहीं दिखती. हालांकि अपनी दिनचर्या को सही बनाए रखें. यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अच्छा रहेगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 जुलाई
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है. विवाहितों का गृहस्थ जीवन इस समय काफी मजबूत रहेगा. जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें खुशी भरे पल मिलेंगे. अपने प्रिय को खुश रखने के लिए आप उन्हें कोई अच्छा सा गिफ्ट देंगे. आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे. मन में प्रसन्नता रहेगी. सब से घुल-मिलकर बातें करेंगे. दोस्तों के साथ बातें करने का अवसर मिलेगा. आपसी रिश्ते मजबूत बनेंगे अपने गृहस्थ जीवन पर भी ध्यान देंगे और जीवनसाथी को खुश रखेंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के साथ ही धन कमाने में लगा रहेगा. आपक बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.
नौकरीपेशा लोग अपने काम में सफलता अर्जित करेंगे. विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें. व्यापार करने
वाले लोगों को अपने काम से काम रखने की जरूरत है. टैक्स चोरी करने की आदत से बचें. इससे आपको फायदा होगा और आप मुसीबत में पड़ने से भी बच जाएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. ध्यान भटकाव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में शेड्यूल बनाकर उसके मुताबिक आगे बढ़ें. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा.
.
FIRST PUBLISHED : July 16, 2023, 09:30 IST
[ad_2]
Source link