ऐप पर पढ़ें
यूपी के आगरा में दो बच्चों की मां का एमपी के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों चोरी छिपे मिलने लगे। पति को पत्नी पर जब शक हुआ तो उसने पत्नी की निगरानी शुरू कर दी। एक दिन पति घर से निकला तो पीछे महिला का प्रेमी उसके घर आ गया। कुछ देर बाद पति भी रास्ते से लौट आया। प्रेमी और उसकी प्रेमिका दोनों कमरे के अंदर थे। घर लौटे पति को कुछ आहट हुई उसने अंदर जाकर देखा। प्रेमी के साथ पत्नी का नजारा देखकर पति ने आपा खोल दिया। इसके बाद पति ने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर उस पर बेल्टें बरसाईं। घर से घसीटकर उसे बस्ती तक पीटा।
ट्रांसयमुना क्षेत्र में मध्य प्रदेश के एक युवक को लेने के देने पड़ गए। वह अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलसूत्र लेकर आया था। प्रेमिका विवाहित है। पति को उस पर शक था। नजर रख रहा था। प्रेमी आया तो पत्नी के साथ पकड़ लिया। बेल्ट से धुन डाला। महिला दो बच्चों की मां है। करीब छह माह पहले मिस कॉल आई थी। उसने पलटकर फोन किया। नंबर मध्य प्रदेश के युवक का निकला। दोनों में दोस्ती हो गई। देर रात तक व्हाट्सएप पर चेटिंग होने लगी। वीडियो कॉल भी करते थे।
पति को था शक, रख रहा था पत्नी पर नजर
पति को पत्नी की हरकतों पर शक होने लगा। वह पत्नी पर पर नजर रखने लगा। महिला ने प्रेमी को मिलने बुलाया था। पति काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। प्रेमी घर आ गया। इसी दौरान पति लौट आया। उसने प्रेमी को दबोच लिया। घर के अंदर से पीटते हुए बस्ती में ले आया। किसी ने वीडियो बना लिया। रविवार को वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस के पास किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। बताया जा रहा है कि महिला व उसके पति ने मकान भी बदल लिया है।