[ad_1]
हाइलाइट्स
आप एक दूसरे की अच्छी-बुरी बातों का जानते हैं और ताकत बनकर साथ खड़े रहते हैं.
आप दोनों बिजी वक्त में भी एक दूसरे के लिए क्वालिटी टाइम निकालने का प्रयास करते हैं.
Signs You Are In A Committed Relationship: सभी ये चाहते हैं कि वे एक ऐसे रिलेशनशिप में हों जिसमें एक दूसरे के प्रति कमिटमेंट दिखे. हालांकि कमिटमेंट कभी भी एक तरफा नहीं हो सकता, जब कपल एक दूसरे की परवाह करते हैं और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं तो यहां से रिलेशनशिप में कमिटमेंट की नींव पड़ती है. लेकिन कई बार समय के साथ रिश्ते में बदलाव आता है और यह बदलाव कई बार सकारात्मक, तो कई बार नकारात्मक दिशा की ओर भी बढ़ता जाता है. लेकिन इन सब के बीच अगर एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना है और रिश्ते में कमिटमेंट है तो लाख नकारात्मक बातें भी रिश्ते का नुकसान नहीं कर पातीं. ऐसे में परफेक्ट रिलेशनशिप की बात करें तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि कपल एक दूसरे के लिए कितना समर्पित हैं. यहां हम आपको बताते हैं कि रिलेशनशिप में कमिटमेंट के क्या लक्षण होते हैं.
रिलेशनशिप में कमिटमेंट के लक्षण
साथ में बिताते हैं क्वालिटी टाइम
यह जरूरी नहीं कि आप व्यस्त जीवन में हर वक्त एक दूसरे के साथ समय बिता पाएं. लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके साथ वक्त गुजारने के लिए बिजी शेड्यूल में भी क्वालिटी टाइम निकाल लेता है तो ये बताता है कि आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.
हेल्दी रिलेशनशिप के लिए ज़रूरी है पार्टनर की तारीफ करना, फॉलो करें ये 5 टिप्स
एक दूसरे की जरूरत में साथ रहना
रिलेशनशिप में हर किसी की अलग जरूरतें होती हैं, मसलन, इमोशन सपोर्ट, फिजिकल सपोर्ट, मोटिवेशन आदि. ऐसे में अगर आप एक दूसरे की जरूरत को जानते, समझते हैं और हमेशा जरूरत के वक्त एक दूसरे की उपस्थिति महसूस करते हैं तो ये बताता है कि आप एक दूसरे के प्रति काफी समर्पित हैं.
कठिन वक्त में साथ देना
रिलेशनशिप में रहने के दौरान लोग जीवन के कई अच्छे बुरे दौर से गुजरते हैं. ऐसे में अगर बुरे वक्त में आपके साथ कोई हमेशा मौजूद रहता है तो ये आपके रिलेशनशिप में कमिटमेंट को दिखाता है.
सीक्रेट्स शेयर करना
जब आप एक दूसरे पर भरोसा करते हैं तो कुछ ऐसी सीक्रेट बातें भी शेयर कर लेते हैं जो शायद आप किसी को अब तक नहीं बताना चाहते हों. यहां तक की घर की दूसरी चाभी, कुछ जरूरी कागजात या अपने पास्ट की कुछ बातों की जानकारी आदि शेयर करना.
इसे भी पढ़ें : 10 ऐसे संकेत जो बताते हैं कि आपकी शादी टूटने के कगार पर है, जानिए हेल्दी मैरिड लाइफ के जरूरी राज
फ्यूचर साथ में प्लान करना
अगर आप साथ में अपने फ्यूचर को लेकर प्लान करते हैं, और लॉन्ग टर्म प्लानिंग में भरोसा करते हैं तो ये बताता है कि आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Relationship
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 20:21 IST
[ad_2]
Source link