Home Tech & Gadget Vivo Y27 स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी 12GB रैम, कीमत इतनी कम

Vivo Y27 स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी 12GB रैम, कीमत इतनी कम

0
Vivo Y27 स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी 12GB रैम, कीमत इतनी कम

[ad_1]

वीवो की तरफ से एक नया स्मार्टफोन वीवो वाई27 लॉन्च कर दिया गया है। यह एक वाई सीरीज का स्मार्टफोन है। फोन को एक स्लीक 2.5D ग्लॉस बॉडी में पेश किया गया है। फोन में 6.64 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन सीमलेस एक्सपीरिएंस के साथ आएगा। फोन 6जीबी रैम और 6जीबी एक्सटर्नल रैम सपोर्ट के साथ आता है। इस तरफ फोन में कुल 12जीबी रैम सपोर्ट मिलता है। फोन में 44W का फ्लैश चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

कीमत और ऑफर्स

वीवो वाई27 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन को आज 20 जुलाई 2023 से फ्लिपकार्ट, अमेजन, वीवो इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकेगा। फोन दो कलर ऑप्शन बरगंडी ब्लैक और गार्डन ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।

Vivo Y36 5G : 20,000 रुपये से कम बेस्ट Budget फोन

स्पेफिकेशन्स
वीवो वाईY27 को स्लीक डिजाइन में पेश किया गया है। फोन में 2.5D फ्लैट फ्रेम डिजाइन दी गई है। फोन शाइनी और मैट ग्लास फिनिश में आता है। इस पर डायमंड पैटर्न दिया गया है। फोन स्क्रैच फिंगरप्रिंट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6.64 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऐसे में सिक्योरिटी इन्हैंस के साथ आसान अनलॉकिंग फीचर मिलता है। वीवो वाई27 स्मार्टफोन में एक 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसे 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एआई पॉवर्ड सेफ चार्जिंग के साथ आता है। फोन में मल्टी टॉस्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड FunTouch OS पर काम करता है। Vivo Y27 स्मार्टफोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। साथ ही MP बोकेह कैमरा दिया गया है। फोन में सुपर नाइट मोड, सुपर नाइट सेल्फी सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

[ad_2]

Source link