Home Life Style क्या शादी के बाद वाकई कम हो जाता है पीरियड्स में होने वाला दर्द? जानें क्या है सच्चाई

क्या शादी के बाद वाकई कम हो जाता है पीरियड्स में होने वाला दर्द? जानें क्या है सच्चाई

0
क्या शादी के बाद वाकई कम हो जाता है पीरियड्स में होने वाला दर्द? जानें क्या है सच्चाई

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पीरियड्स में होने वाला दर्द वैसे तो काफी कॉमन है। हालांकि, कुछ महिलाओं को इस दौरान असहनीय दर्द होता है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। पीरियड्स को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। आज भी कुछ महिलाएं इसके बारे में खुलकर बात करने से शरमाती हैं। वहीं ज्यादा जानकारी ना होने की वजह से इससे जुड़े मिथ्स भी सामने आते रहते हैं। कुछ महिलाओं और एक्सपर्ट्स का मानना है कि पीरियड्स का दर्द शादी के बाद कम हो जाता है। लेकिन क्या वाकई ये सच है? आइए, इस आर्टिकल में जानत हैं। 

दो हिस्सों में बटा हुआ है पीरियड्स का दर्द

पीरियड्स के दर्द को दो भागों में बांटा गया है। प्राइमरी और सेकेंडरी डिसमेनोरिया। प्राइमरी डिसमेनोरिया वह जगह है जहां पीरियड्स का दर्द केवल यूटरस की मांसपेशियों के संकुचन के कारण होता है। रिपोर्ट की मानें तो 90 प्रतिशत महिलाएं इससे पीड़ित होती हैं। वहीं सेकेंडरी डिसमेनोरिया तब होता है जब दर्द प्रजनन अंगों में किसी परेशानी के कारण होता है। वृद्ध महिलाएं इस प्रकार के दर्द से सबसे ज्यादा पीड़ित होती हैं।

क्या शादी के बाद कम हो जाता है पीरियड्स का दर्द?

शादी के बाद पीरियड्स का दर्द कम होगा इसे लेकर कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि डिलीवरी के बाद पीरियड के दौरान होने वाला दर्द कम हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जो महिलाएं आरामदायक जीवन जीती हैं उनको ये दर्द ज्यादा हो सकता है। थोड़ा बहुत एक्टिव रहने पर दर्द से आराम मिल सकता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्स से क्या हो सकता है मिसकैरेज, जानिए इन मिथकों की सच्चाई

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।

[ad_2]

Source link