[ad_1]
मुबंई. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल रितेश देशमुख ( Riteish Deshmukh ) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) का स्वागत होगा. वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान यह जोड़ी स्पेशल गेस्त के रूप में शो में दिखाई देगी. मंच पर होस्ट सलमान खान ( Salman Khan) के साथ कुछ मजेदार पल बिताने के अलावा, रितेश और जेनेलिया प्रतियोगियों से मिलने और बातचीत करने के लिए घर के अंदर भी जाएंगे.
प्रतियोगी के साथ अपनी बातचीत के दौरान, रितेश साजिद खान (Sajid Khan ) निर्देशित ‘हाउसफुल 2’ ( Houseful 2) से एक मजेदार पलों को साझा करते हुए दिखाई देंगे.
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान रितेश ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के साथ एक घटना का खुलासा किया, जिन्होंने फिल्म में उनके पिता की भूमिका निभाई थी. उन्होंने बताया किया कि एक फिल्म के एक शॉट के दौरान, दादा अपना सिग्नेचर स्टेप भूल गए थे जो रितेश को करना और दिखाना थे. रितेश के कदम उठाने के बाद मिथुन की प्रतिक्रिया ने सेट पर सभी को चौंका दिया. मिथुन दा ने कहा, “ये कदम मैंने कब किया?”. यह सुन सब लोग हंस पड़ते हैं.
इसके अलावा मनीष पॉल सलमान खान के साथ रियलिटी शो को-होस्ट करते हुए भी नजर आएंगे. वह सलमान खान के साथ मंच पर शामिल होंगे और दोनों मनोरंजन को एक पायदान ऊपर ले जाएंगे.
बता दें कि इन दिनों बिग बॉस के घर अंदर शालीन और एमसी स्टैन को लेकर माहौल गर्म है. दोनों अपने आपसी लड़ाई और धमकी को लेकर खबरों में हैं. हाल ही में बीते एपिसोड में स्टैन ने शालीन को मुबंई में बचकर रहने की धमकी दी थी. इसके बाद शालीन के माता-पिता ने एक लिख कर ये खुलासा किया कि स्टैन की धमकी के बाद उनके फैंस उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bigg boss, Entertainment news., Riteish Deshmukh, Sajid Khan
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 07:38 IST
[ad_2]
Source link