Home National ये है दिल्ली NCR का टॉप कॉलेज, यहां मिल गया एडमिशन, तो लाइफ सेट!

ये है दिल्ली NCR का टॉप कॉलेज, यहां मिल गया एडमिशन, तो लाइफ सेट!

0
ये है दिल्ली NCR का टॉप कॉलेज, यहां मिल गया एडमिशन, तो लाइफ सेट!

[ad_1]

Top 10 College of Delhi NCR: NIRF रैंकिंग के दूसरे साइकल के तहत Delhi NCR के टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट जारी हो गई है. इसमें से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 9 और 1 प्राइवेट संस्थान है. इस NIRF रैंकिंग के दूसरे साइकल में भी ARSD कॉलेज टॉप पर बना हुआ है. वहीं मिरांड हाउस 10वें नंबर पर है. दूसरे नंबर पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स है. अगर आप भी इन कॉलेजों से पढ़ाई किए हैं या कर रहे हैं, तो इनके बारे में नीचे विस्तार से जान सकते हैं.

आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (ARSD): आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, जिसे पहले सनातन धर्म कॉलेज के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना 1959 में श्री सनातन धर्म सभा (रावलपिंडी) द्वारा की गई थी. ARSD एक A-रेटेड संस्थान है, जिसकी स्थापना सनातनी मान्यताओं पर की गई थी, जिसका लक्ष्य सभी को समावेशिता और समानता प्रदान करना है. ARSD को एक टॉप संस्थान माना जाता है. यहां से कई फेमस लोगों राजकुमार राव, जस्प्रीत जैस्ज, सुधीर चौधरी, रमाकांत गोस्वामी और नीरज शेखर ने पढ़ाई की.

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC): श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, जिसे अक्सर SRCC के नाम से जाना जाता है. इसकी स्थापना 1926 में हुई थी. यहां सबसे सफल प्लेसमेंट रिकॉर्ड और एक एक्टिव प्लेसमेंट सेल भी है. कॉलेज का बुनियादी ढांचा अच्छी तरह से निर्मित है और वातावरण अनुकूल है. इस कॉलेज में दाखिला दिल्ली के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में काफी महंगा है. इस कॉलेज से अरुण जेटली, रजत शर्मा, गुलशन ग्रोवर, अंशुमन जैन और अर्जन कुमार सीकरी ने पढ़ाई की.

हंसराज कॉलेज (Hansraj College): हंसराज कॉलेज (Hansraj College) इसकी स्थापना 1948 में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख संस्थानों में से एक के रूप में की गई थी. कॉलेज का सबसे लोकप्रिय और चर्चित हैंगआउट स्पॉट लवर्स पॉइंट है, जो कैंपस के बीच में स्थित है. हरे-भरे मैदानों और लाल ईंटों से बनी इमारतों के साथ पूरा परिसर काफी सुंदर है.

रामानुजन कॉलेज (Ramanujan College): रामानुजन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अधीन एक आनेवाल एक कॉलेज है. इसका नाम भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है. यह दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस के पास कालकाजी में स्थित है. इस कॉलेज में ह्यूमैनिटीज, कॉमर्स, मैनेजमेंट, गणितीय विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और व्यावसायिक अध्ययन के विषयों में पंद्रह पाठ्यक्रम चलाता है. यह नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड, दिल्ली विश्वविद्यालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए अध्ययन केंद्र भी है. रामानुजन कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ग्रेड “A++” मान्यता दी गई है. रामानुजन कॉलेज को शिक्षा मंत्रालय द्वारा टीचिंग लर्निंग सेंटर और नेशनल रिसोर्स सेंटर के रूप में भी चुना गया है.

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS): भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज (BCAS), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक सार्वजनिक कॉलेज है और भारत में टॉप रैंक वाले कॉलेजों में से एक है. इसे लोकप्रिय रूप से भास्की के नाम से जाना जाता है. 1995 में स्थापित, यह विज्ञान और अनुप्रयुक्त विज्ञान के विभिन्न विषयों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम प्रदान करता है. वर्ष 2023 में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा पूरे भारत के कॉलेजों में 22वें स्थान मिला था. इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा ‘स्टार कॉलेज’ का दर्जा दिया गया है. इस कॉलेज के पूर्व छात्रों को ‘ओल्ड भास्कराचार्यन’ या ‘ओल्ड भास्की’ कहा जाता है.

देशबंधु कॉलेज (Deshbandhu College): देशबंधु कॉलेज (Deshbandhu College) की स्थापना वर्ष 1952 में पुनर्वास मंत्रालय द्वारा अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लाला देशबंधु गुप्ता की स्मृति में की गई थी. इस कॉलेज को शिक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित कर दिया गया और बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसे अपने अधिकार में ले लिया. कॉलेज भाषा/साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, कॉमर्स से लेकर विज्ञान और गणित की सभी प्रमुख शाखाओं तक सात पोस्ट ग्रेजुएट और 18 अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रम प्रदान करता है और हर साल 4500 से अधिक छात्रों को दाखिला देता है.

सेंट स्टीफंस कॉलेज (Saint Stephen College): सेंट स्टीफंस कॉलेज (Saint Stephen College)  की स्थापना 1881 में हुई थी. यह कॉलेज दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है. इसमें एक बड़ी और प्रभावशाली लाइब्रेरी है. प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उच्च कट-ऑफ और साक्षात्कार के कारण इस कॉलेज में प्रवेश मुश्किल है. प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी शानदार है. यहां से कई हस्तियों शशि थरूर, राहुल गांधी, कबीर बेदी, बरखा दत्त और ऋचा चड्ढा ने पढ़ाई की हैं.

विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (VIPS): विवेकानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की स्थापना वर्ष 1997 में हुई. VIPS टेक्निकल कैंपस के संस्थापक डॉ. एस.सी. वत्स की स्वामी विवेकानन्द द्वारा शुरू की गई पत्रिका, प्रबुद्ध भारत (जागृत भारत) के संपादक स्वामी जीतात्मानंदजी से मुलाकत के बाद इसकी स्थापना की गई.

श्याम लाल कॉलेज (Shyam Lal College): श्याम लाल कॉलेज (Shyam Lal College), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक नॉर्थ कैंपस कॉलेज है. इसकी स्थापना 1964 में श्याम लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्कालीन अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता द्वारा की गई थी. श्याम लाल सह-शैक्षिक हैं. कॉलेज की आधारशिला भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति और दिल्ली विश्वविद्यालय के चांसलर जाकिर हुसैन ने रखी थी. वर्ष 2023 में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा 2023 में इसे पूरे भारत में 68वां स्थान दिया गया है.

मिरांडा हाउस (Miranda House): मिरांडा हाउस एक प्रसिद्ध महिला कॉलेज है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय का एक हिस्सा है और इसकी स्थापना 1948 में हुई थी. इस कॉलेज का प्लेसमेंट सेल मजबूत है क्योंकि वे अपने छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करते हैं. इनमें अच्छी तरह से निर्मित और सुव्यवस्थित आवास के साथ-साथ लाइब्रेरी में एक डिजिटल कोर्स सेंटर, एक फिटनेस सेंटर और कई अन्य अतिरिक्त सुविधाएं भी हैं. मिरांडा हाउस में प्रवेश कक्षा 12वीं की योग्यता पर आधारित है. यहां से कई राजनीतिक और फिल्मी सितारे मीरा कुमार, मौनी रॉय, नीति मोहन, शोनाली बोस और मीरा नायर पढ़ाई कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें…
10वीं, 12वीं में फेल, लेकिन पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, कुछ ऐसी है इस IAS की सक्सेस की कहानी
नौकरी तलाशने की जगह नौकरी जनरेट करें, पढ़ें ‘मिसाइल मैन’ के 10 मोटिवेशनल कोट्स

Tags: Delhi University, Nirf

[ad_2]

Source link