Home Life Style इसबार घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर कश्मीरी पनीर, खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

इसबार घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर कश्मीरी पनीर, खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

0
इसबार घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर कश्मीरी पनीर, खाने का भी बढ़ जाएगा स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

[ad_1]

हाइलाइट्स

प्रोटीन से भरपूर ‘कश्मीरी पनीर’ आपके खाने का स्‍वाद बढ़ाने के लिए काफी है.
इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को भाता है. यह कम समय में बन जाती है.

Kashmiri Paneer Recipe: हर रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. ऐसे में आप पनीर को स्पेशल ट्विवस्ट के साथ बना सकते हैं. क्योंकि पनीर अधिकतर लोगों को बहुत पसंद होता है. प्रोटीन से भरपूर पनीर की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है. इसलिए इस बार आप ‘कश्मीरी पनीर’ ट्राई कर सकते हैं. यह आपके खाने का स्‍वाद बढ़ा देगी. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब भाता है. इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम समय में बन कर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कश्मीरी पनीर बनाने की आसान विधि-

कश्मीरी पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

टुकड़ों में कटा पनीर- 2 कप
दूध- 2 कप
तेल- 2 चम्मच
तेजपत्ता- 2-3
लौंग- 2-3
इलायची- 4
सौंफ- 2 चम्मच
मेथी- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंठ पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
केसर- चुटकीभर
नमक- स्वादानुसार

कश्मीरी पनीर बनाने की विधि

टेस्टी कश्मीरी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे. फिर लौंग, इलायची, सौंफ और मेथी का पाउडर बना लेंग. इसके बाद एक कढ़ाही लेंगे, जिसमें तेल डालकर गर्म करेंगे. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और इन मसालों का तैयार पाउडर डाल दें. इसके बाद इस मिश्रण के साथ ही दूध को एड करके उबालेंगे. जब दूध उबालने लगे उसमें हल्दी पाउडर, सौंठ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, तेजपत्ता और केसर डालकर मिला देंगे. ध्यान रखें कि इसे धीमी आंच पर ही पकाएं, ताकि यह उफनकर गिरने से बच सके.

ये भी पढ़ें:  पोहा तो बहुत बार खाया होगा, पोहा नगेट्स किया है टेस्ट? स्वाद में है लाजवाब, बच्चे भी खूब करेंगे पसंद

इसके बाद पनीर के कटे रखे टुकड़ों को गर्म पैन में डालेंगे. इसके बाद दूध जब अच्छी तरह से उबल जाए तो इसमें नमक मिला देंगे. अब गैस की आंच को धीमी करके पनीर के मुलायम होने तक पकाएंगे. इस बीच पनीर के टुकड़ों को दबाकर देख लेंगे. पनीर के टुकड़े मुलायम होते ही इसे गैस से उतार लेंगे. इकसे बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश करेंगे. अब इस टेस्टी सब्जी को रोटी, चावल या फिर नॉन के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  सूजी हलवा तो कई बार खाया होगा, इस बार बनाएं सूजी का पराठा, खाने का बढ़ जाएगा ज़ायका, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle

[ad_2]

Source link