Home Life Style 21 साल बाद वक्री होने जा रहे है देवताओं की गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति

21 साल बाद वक्री होने जा रहे है देवताओं की गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति

0
21 साल बाद वक्री होने जा रहे है देवताओं की गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति

[ad_1]

हाइलाइट्स

धनु राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना फायदेमंद साबित होगा.
गुरु ग्रह, सिंह राशि वालों के भाग्य के स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं.

Guru Chalenge Ulti Chal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों में देखने को मिलता है. कुछ राशि वालों के लिए ग्रहों का यह राशि परिवर्तन शुभ होता है. तो कुछ राशि वाले जातकों के लिए यह सही नहीं होता. कभी यह ग्रह अपनी मित्र राशि में प्रवेश करते है, कभी शत्रु राशि में. इसी क्रम में देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और अब वे वक्री होने वाले हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं, गुरु के वक्री होने से किन राशियों को लाभ और तरक्की के योग मिलने वाले हैं.

– कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना शुभ हो सकता है. गुरु ग्रह कर्क राशि वालों के कर्म भाव में वक्री होने जा रहे हैं. इसके अलावा गुरु ग्रह कर्क राशि के छठे और नवम भाव के स्वामी भी हैं. इसलिए इस दौरान आपको अपने कारोबार में अच्छी तरक्की प्राप्त हो सकती है. भाग्य का साथ मिलेगा, कोट कचहरी में उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. तीर्थ यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं. नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है.

यह भी पढ़ें – बुध शुक्र की बन रही युति, 3 राशि के जातकों को होगा नुकसान, आ सकती हैं कई परेशानियां

-सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह का वक्री होना शुभ साबित होगा. गुरु ग्रह, सिंह राशि वालों के भाग्य के स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं. गुरु ग्रह, सिंह राशि वालों के पांचवे और अष्टम भाव के स्वामी हैं. इस दौरान आप को संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा. रिसर्च से क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छा समय है. इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी होने वाली है. आय में बढ़ोत्तरी होगी और पारिवारिक जीवन में उन्नति प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें – 18 अगस्त को मंगल ग्रह का गोचर, 4 राशि के जातकों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग

– धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना फायदेमंद साबित होगा. गुरु ग्रह धनु राशि के पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं. इस दौरान आपको प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी. संतान पाने के इच्छुक लोगों को संतान प्राप्ति हो सकती है. गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी है. इस समय आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं. जो लोग धर्म अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. उनके लिए यह समय फायदेमंद है. गुरु आपकी राशि के स्वामी है, इसलिए गुरु ग्रह का वक्री होना आप के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religious

[ad_2]

Source link