Home Health नसों से पूरी ताकत को चूस लेती है आयरन की कमी, 5 संकेतों से समझें इशारा, महिलाओं को खास सतर्कता की जरूरत

नसों से पूरी ताकत को चूस लेती है आयरन की कमी, 5 संकेतों से समझें इशारा, महिलाओं को खास सतर्कता की जरूरत

0
नसों से पूरी ताकत को चूस लेती है आयरन की कमी, 5 संकेतों से समझें इशारा, महिलाओं को खास सतर्कता की जरूरत

[ad_1]

हाइलाइट्स

शरीर में आयरन की कमी होने पर पूरा बदन हमेशा दर्द करता रहता है.
आयरन की कमी होने पर धड़कनें तेज चलने लगती है.

Sign of Iron deficiency: कुदरत ने शरीर को बेहद कारीगरी से बुना है. हर एक अंग का संबंध दूसरे अंगों से है. खून हमारे जीवन का आधार है. खून ही शरीर के हर एक अंग से दूसरे अंगों का संपर्क संभव बनाता है. इसलिए शरीर के प्रत्येक अंग में खून का पहुंचना जरूरी है. खून का महत्वपूर्ण भाग है रेड ब्लड सेल्स या लाल रक्त कोशिकाएं. इस आरबीसी में आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका है. यह आयरन ही ऑक्सीजन को अपने में बांध लेता है और शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंचा देता है. इसलिए जब शरीर में आयरन की कमी होगी तो ऑक्सीजन की कमी के कारण ऐसा लगता है कि नसों से ताकत को चूस ली गई है. क्योंकि शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन का पहला असर हमारी नसों पर पड़ता है.

ऑक्सीजन की कमी एक तरह से नसों को पंगु बनाने लगती है. इसलिए शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी होने लगती है. इसके लिए आयरन ही जिम्मेदार होता है. महिलाओं में आयरन की ज्यादा कमी रहती है. इसलिए कभी भी आयरन की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आयरन की कमी होने पर शरीर में कुछ खास संकेत दिखते हैं.

आयरन की कमी के संकेत

1. थकान और कमजोर-शरीर में आयरन की कमी होने पर पूरा बदन हमेशा दर्द करता रहता है. बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होने लगती है. कोई काम करने का मन नहीं करता है. नसों में ताकत की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है.

2. छाती में दर्द-आयरन की कमी होने पर धड़कनें तेज चलने लगती है. चूंकि ऑक्सीजन सही से हार्ट तक नहीं पहुंचता है, इसलिए कभी-कभी दम भी फूलने लगता है. इससे छाती में भी दर्द हो सकता है.

3. सिर दर्द, चक्कर- आयरन की कमी होने पर सिर में दर्द और चक्कर की शिकायत रहती है.

4.स्किन, नाखून पर असर-आयरन की बहुत ज्यादा कमी होने पर स्किन का रंग पीला पड़ने लगता है. नाखून बहुत कमजोर होने लगते हैं. हाथ-पैर बहुत ठंडे हो जाते हैं.

5. जीभ में घाव-आय़रन की कमी के कारण जीभ में छाले पड़ने लगते हैं. कई जगह सूजन होने लगती है. इससे जीभ में दर्द करने लगता है. आइस्क्रीम, मीठी चीजें, जंक फूड खाने की क्रेविंग होने लगती है.

6. भूख नहीं लगना-आयरन की कमी होने पर भूख बहुत कम लगती है. खासकर अगर बच्चों और नवजात में आयरन की कमी हो जाए तो उसे भूख नहीं लगती.

महिलाओं को क्यों है ज्यादा जरूरत

महिलाओं और बच्चों को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हर महीने ब्लड बाहर निकल आता है, इस कारण खून की कमी हो जाती है. वहीं बच्चों में तेजी से ग्रोथ के लिए आयरन की ज्यादा जरूरत होती है.

कैसे पूरा करें आयरन की कमी

आयरन की कमी के लिए किसी न किसी तरह से खून की कमी, कुछ बीमारियां, विटामिन सी की कमी, पेट की बीमारी आदि जिम्मेदार होती है. वहीं सबसे ज्यादा भोजन में आयरन की कमी इसके लिए जिम्मेदार होती है. आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सीफूड, मीट, ड्राई फ्रूट आदि का सेवन करें. जो लोग वेजिटेरियन हैं वे, ड्राई फ्रूट, डार्क ग्रीन पत्तीदार सब्जियां जैसे पालक, केले आदि का सेवन करें. किशमिश, खुबानी, ही मटर, फूलगोभी, चकोतरा, संतरा, तरबूज, स्ट्रॉबेरी आदि फ्रूट जल्दी से आयरन की कमी को पूरा कर देंगे.

इसे भी पढ़ें-पीठ में दर्द जिंदगी में मचा सकता है तबाही, हो सकता है कैंसर के संकेत, नॉर्मल पेन से इस तरह है अलग

इसे भी पढ़ें-महीना में 10 किलो वजन घटाने के लिए रोजाना कितनी वॉक है जरूरी, पैदल चलने के लिए क्या है नियम, जानिए सब कुछ

Tags: Health, Health tips, Lifestyle, फिट इंडिया हिट इंडिया

[ad_2]

Source link