Home Life Style मकर-मीनवालों को अगस्त 2023 में रहना होगा सावधान, पढ़ें कुंभ का मासिक राशिफल

मकर-मीनवालों को अगस्त 2023 में रहना होगा सावधान, पढ़ें कुंभ का मासिक राशिफल

0
मकर-मीनवालों को अगस्त 2023 में रहना होगा सावधान, पढ़ें कुंभ का मासिक राशिफल

[ad_1]

हाइलाइट्स

आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आर्थिक तौर पर यह समय कमजोर रहेगा.
अचानक से धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें.

Monthly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 में मकर-मीन राशिवालों को सतर्क रहना होगा. मकर राशिवालों के​ लिए धन हानि का योग है, जबकि मीन राशिवाले के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. नौकरी में आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का अगस्त 2023 का मासिक राशिफल.

मकर मासिक राशिफल अगस्त 2023
यह महीना आपके लिए अच्छा है. विवाहितों को ससुराल पक्ष से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, पारिवारिक जीवन में तनाव में कमी आएगी, जिसकी वजह से आप राहत की सांस लेंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से कामों में सफलता मिलेगी. धार्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे. इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी. लव लाइफ बिता रहे लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आपके बीच की अंडरस्टैंडिंग मजबूत होगी और रोमांस भी बढ़ेगा. आपका आत्मबल मजबूत रहेगा, जिसकी वजह से आप सभी कामों को खुद ही निपटाने का प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें: Monthly Horoscope August 2023: मेष-वृषवालों को मिल सकते हैं ये 2 बड़े सुख, पढ़ें मिथुन का मासिक राशिफल

नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आर्थिक तौर पर यह समय कमजोर रहेगा. अचानक से धन हानि के योग बन सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें. बिजनेस कर रहे लोगों को अपने काम को मजबूत बनाने के लिए गवर्नमेंट से कोई मदद लेनी पड़ सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. अभी आपके चारों ओर बहुत सारी घटनाएं घटित होंगी. इस कारण आप अपने सब्जेक्ट पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे. यात्रा के लिए इस महीने का पहला और तीसरा सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: Monthly Horoscope August 2023: सिंहवालों ​के बिजनेस में आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें कर्क-कन्या का मासिक राशिफल

कुंभ मासिक राशिफल अगस्त 2023
इस महीने आपके जीवन में गति आएगी. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे. अंतरंग संबंधों में बढ़ोतरी होगी. रिश्ते में रोमांस और आकर्षण रहेगा. इससे जीवनसाथी के साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है. आप एपने प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं. यदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपका बिजनेस बुलंदियों पर पहुंचेगा और आपकी हर योजना सफल होगी. आप जिस काम में हाथ डालने की कोशिश करेंगे, वही सफल होगी, जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा. मन में हर्ष की भावना भी होगी.

ये भी पढ़ें: Monthly Horoscope August 2023: अगस्त में धनुवालों के खुलेगी किस्मत, नई नौकरी का योग, पढ़ें तुला-वृश्चिक का मासिक राशिफल

नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपके प्रमोशन की बात चल सकती है. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा रहेगा. कंपटीशन में भी सफलता मिल सकती है. पढ़ाई के लिए आप विदेश भी जा सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती. हालांकि, आपको अपने खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है. यात्रा के लिए इस महीने का पहला और तीसरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है.

मीन मासिक राशिफल अगस्त 2023
यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. विवाहितों के गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी. जीवनसाथी की सेहत भी कमजोर रहेगी. आपको उनका अच्छी तरह से ध्यान रखना होगा. लव लाइफ के लिए समय अच्छा है, लेकिन वे अहं में आकर कुछ गलत भी बोल सकते हैं, इसलिए आपको ठंडे दिमाग से उनसे बातचीत करनी चाहिए. यदि नौकरी में कहीं परेशानी है, तो उसमें सुधार होगा. बॉस के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी, जिससे नौकरी में आपकी स्थिति अच्छी बनेगी. आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, इसलिए आपको संभल कर रहना होगा. खर्चों में भी तेजी आएगी. इनकम सामान्य रहेगी.

बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ इन्वेस्टमेंट भी करने पड़ेंगे, जो उनके बिजनेस के लिए बहुत जरूरी होंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी समय अच्छा है. वे पढ़ाई में अच्छा ध्यान देंगे. कंपटीशन में भी सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी. कोई छोटी-मोटी परेशानी हो तो इलाज में लापरवाही न बरतें. यात्रा के लिए इस महीने का पहला और दूसरा सप्ताह अनुकूल रहेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link