Home National मिर्जापुर में बना 13 मंजिला ‘बुर्ज खलीफा’, चार शादी कर चुका है मालिक, हैरान कर देगी मकान से जुड़ी ये बातें

मिर्जापुर में बना 13 मंजिला ‘बुर्ज खलीफा’, चार शादी कर चुका है मालिक, हैरान कर देगी मकान से जुड़ी ये बातें

0
मिर्जापुर में बना 13 मंजिला ‘बुर्ज खलीफा’, चार शादी कर चुका है मालिक, हैरान कर देगी मकान से जुड़ी ये बातें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर का एक घर चर्चा का विषय बन गया है। ये घर इसलिए लोगों के बीच मशहूर हो गया क्योंकि ये 13 मंजिला है। लेकिन इतना ही नहीं इस घर से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जो हैरान कर देंगी। सबसे पहली तो ये की ये घर बिना परमिशन के 13 मंजिला बना दिया गया है। ये मकान बना है अदलहाट थाना क्षेत्र के श्रुतिहार गांव में। बिना परमिशन 13 मंजिला बना ये मकान मिर्जापुर का ‘बुर्ज खलीफा’ कहला रहा है। घर जहां एक ओर कौतूहल का विषय बना हुआ है वहीं दूसरी ओर हैरानी की बात है कि निर्माण के समय इसकी भनक तहसील प्रशासन तक को नहीं लगी। जब घर पूरा बनकर खड़ा हो गया तो यहां पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण पूरी तरह डर गए। 

बता दें कि क्षेत्र के श्रुतिहार गांव निवासी डॉ. सियाराम पटेल पेशे से प्राइवेट अस्पताल में आंखों के डॉक्टर हैं। उन्होंने गांव के बंजर भूमि को पाटकर लगभग  1 हजार वर्ग फीट में 13 मंजिला इमारत का निर्माण कराया। ग्रामीणों का कहना है कि डॉ चार शादी कर चुके हैं। गांव वालों के अनुसार उन्हें लंबे-चौड़े और बड़े मकान बनाने का शौक था। लेकिन मकान निर्माण करते समय नियमों को ताक पर रखकर बिना परमिशन और पिलर के गगन चुंबी इमारत बना दी। अब क्या है कि आस-पास के लोग चक्रवाती तूफान, तेज आंधी के समय दीवारों में पड़ी दरारों से मकान गिरने का डर लिए रह रहे हैं।

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के लिए इस शहर में तैयारी शुरू, हर गांव की माटी से बनेगा अमृत कलश

ये जान होंगे हैरान

– 13 मंजिल बना है मकान

– पिलर के बगैर खड़ी कर दी इमारत

– जर्जर हो रही है बिल्डिंग

– बारिश-तूफान में डर से घर छोड़ भाग जाते हैं आस-पास के लोग

– चार शादी कर चुका है भवन स्वामी

– चार पत्नियों से कुल 6 बच्चे हैं

– दूसरी पत्नी मकान को करा चुकी है कुर्क

ग्रामीणों के अनुसार डॉ. सियाराम पटेल की दूसरी शादी अर्चना सिंह पुत्री राम अधार सिंह निवासी नीबी देवरिया के साथ 2001 में हुई है। शादी के कुछ साल बाद पत्नी अर्चना ने भरण पोषण न मिलने पर परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया। जिसमें 13 अप्रैल 2018 को न्यायालय ने भरण पोषण के लिए 3 लाख 82 हजार 5सौ रुपए उनके पति को देने के लिए आदेशित किया। भरण पोषण न मिलने पर परिवार न्यायालय के आदेश पर कुछ दिन बाद तत्कालीन उप जिलाधिकारी चुनार द्वारा 13 मंजिले इमारत को कुर्क के साथ जब्त कर लिया गया। तभी से भवन स्वामी डॉ. सियाराम पटेल पास के जिले सोनभद्र के कर्मा थाना अंतर्गत गणेश पुर गांव में रह रहे हैं। मकान में कोई न रहने के कारण भवन दुर्दशा झेल रहा है। 

निर्मित गगन चुंबी इमारत के आसपास रहने वाले भवन स्वामी मुराहूं सिंह, लक्ष्मण सिंह, लालता सिंह, कुलबुल सिंह, शुबास सिंह व रामेश्वर सिंह ने बताया कि आंधी और तूफान आने पर हम लोग अपना घर छोड़कर बाहर चले जाते हैं। इस संबंध में गांव के कुलदीप पटेल, छप्पन सिंह ने बताया कि नियमों के विरुद्ध अवैध तरीके से बने भवन को गिराने के लिए जिला प्रशासन तक को सूचित कराया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिलाधिकारी से हमारी मांग है कि जर्जर बने भवन को जमींदोह किया जाए।

वहीं, डॉ. की दूसरी पत्नी अर्चना सिंह ने बताया कि 2018 में कोर्ट ने मकान कुर्क कर दिया और भरण पोषण के लिए रकम तय कर दी। लेकिन आदेश के चार साल बीत जाने के बाद भी अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला, जबकि मेरी बेटी लगभग 18 वर्ष की हो चुकी है जिससे उसकी पढ़ाई और पालन में दीक्कतें आ रही हैं। लेकिन हमें अभी तक न्याय नहीं मिला।

[ad_2]

Source link