Home National जब 1 गाय के पेट से निकला 30 किलोग्राम प्लास्टिक, 4 घंटे तक थम गई सबकी सांसें

जब 1 गाय के पेट से निकला 30 किलोग्राम प्लास्टिक, 4 घंटे तक थम गई सबकी सांसें

0
जब 1 गाय के पेट से निकला 30 किलोग्राम प्लास्टिक, 4 घंटे तक थम गई सबकी सांसें

[ad_1]

बरहामपुर: प्लास्टिक इंसान ही नहीं, जानवरों के लिए भी काफी खतरनाक है. बचे हुए खाने को प्लास्टिक में फेंकना कितना घातक हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक गाय के पेट से 30 किलो प्लास्टिक निकला है. दरअसल, ओडिशा के बरहामपुर में एक सरकारी पशु चिकित्सालय के चिकित्सकों ने एक गाय के पेट से लगभग 30 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां निकाली हैं.

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, गाय के पेट से प्लास्टिक निकलने की घटना पर गंजम के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने बताया कि गाय के पेट से प्लास्टिक निकालने के लिए सत्य नारायण कार के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों के एक दल को चार घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा. इस दौरान डॉक्टर्स काफी नर्वस थे, क्योंकि यह ऑपरेशन इतना आसान नहीं था.

यह आवारा गाय लोगों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों में फेंके गए बचे हुए भोजन को खाती थी. इसी वजह से उसका पेट में प्लास्टिक की थैलियां जमा हो गयी और उसकी आंतों पर असर पड़ने लगा. नारायण कार ने बताया कि अगर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी. 10 वर्ष की आयु वाली इस गाय की हालत अब स्थिर है और वह एक सप्ताह तक चिकित्सकों की निगरानी में रहेगी. पिछले साल भी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसी तरह एक गाय के पेट से करीब 15 किग्रा प्लास्टिक की थैलियां निकाली थीं.

Tags: Cow, Odisha, Odisha news

[ad_2]

Source link