[ad_1]
हाइलाइट्स
पीले रंग का पुखराज पहनने से व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.
पुखराज को आप गुरुवार के दिन सुबह के समय शुभ मुहूर्त में पहन सकते हैं.
कर्क, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातक पुखराज धारण कर सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का बड़ा महत्व है. इसके बिना मांगलिक कार्यों का होना संभव नहीं है. गुरु ग्रह के कमजोर होने या गुरु दोष होने से व्यक्ति को सफलता, शिक्षा, विवाह, यश में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वह व्यक्ति बहुत ही कठिनाई से शिक्षा प्राप्त करता है, उसके कार्य का यश नहीं मिलता है. जो कार्य करता है, उसमें वह असफल हो जाता है. गुरु के कमजोर होने से विवाह में देरी होती है. गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए कई ज्योतिष उपाय हैं, उनमें से एक उपाय है गुरु ग्रह का शुभ रत्न पुखराज धारण करना. पुखराज को पहनने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं पुखराज पहनने के फायदे और उसे धारण करने के नियम.
पुखराज पहनने के फायदे
1. पीले रंग का पुखराज पहनने से व्यक्ति को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. उसके ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है.
2. जो लोग पुखराज पहनते हैं, उनको धन लाभ, संतान सुख, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है. उनका दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है. घर पर मांगलिक कार्यों के योग बनते हैं.
3. यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ रही हैं तो आपको पीला पुखराज धारण करना चाहिए. पुत्र कामना के लिए भी लोग पुखराज पहनते हैं.
ये भी पढ़ें: कब है अधिक मास अमावस्या? पितरों को खुश करने का खास दिन, जानें तर्पण और पितृ दोष उपाय का समय
4. आपके काम में सफलता नहीं मिल रही है, आपके परिवार की उन्नति रूक गई है, सुख और सौभाग्य की कमी है तो आप पुखराज पहन सकते हैं.
5. पुखराज पहनने से व्यक्ति के अंदर आध्यात्म बढ़ता है. योग, साधना की तरफ मन अग्रसर होता है. मानसिक शांति भी प्राप्त होती है.
पुखराज पहनने के नियम
1. सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कैसी है. उसके बाद सही रत्ती के पुखराज को पहनना होगा.
ये भी पढ़ें: 7 अगस्त को कर्क में शुक्र का गोचर, 4 राशिवालों को रहना होगा सावधान! 57 दिन तक रह सकते हैं परेशान
2. असली पुखराज के लिए ज्योतिषाचार्य की मदद लें. फिर उसे सोने की अंगुठी में जड़वाकर पहनें. पुखराज को तर्जनी अंगुली में पहना जाता है.
3. पुखराज को आप गुरुवार के दिन सुबह के समय शुभ मुहूर्त में पहन सकते हैं. इसके अलावा पुष्य नक्षत्र, द्वितीया, एकादशी और द्वादशी तिथि में से किसी भी दिन पुखराज धारण कर सकते हैं.
4. वृष, कन्या, तुला, मकर और मिथुन राशि वाले लोगों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए. कर्क, मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातक पुखराज धारण कर सकते हैं.
5. पुखराज के साथ हीरा, पन्ना जैसे रत्न नहीं पहनने चाहिए. इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य कर लें अन्यथा यह आपको लाभी की जगह हानि कर सकता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : August 04, 2023, 12:48 IST
[ad_2]
Source link