Home Life Style इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा खाएंगे तो नहीं भूलेंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड

इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा खाएंगे तो नहीं भूलेंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड

0
इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा खाएंगे तो नहीं भूलेंगे स्वाद, बार-बार करेंगे डिमांड

[ad_1]

हाइलाइट्स

इंदौरी नमकीन के तौर पर फेमस सेव से टेस्टी पराठा बनाया जा सकता है.
सेव पराठा को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त खाया जा सकता है.

सेव पराठा रेसिपी (Indori Sev Paratha Recipe): इंदौरी सेव का स्वाद काफी पसंद किया जाता है और इसके टेस्ट के दीवाने विदेशों तक फैले हैं. नमकीन के तौर पर काफी फेमस हो चुके सेव से टेस्टी पराठा भी बनाया जा सकता है. आपने आलू का पराठा, गोभी का पराठा समेत ढेरों वैराइटीज के पराठे खाए होंगे, लेकिन अगर सेव से बना पराठा टेस्ट नहीं किया है तो आज हम आपको इंदौरी जायके से भरे सेव पराठे को बनाने का तरीका बताएंगे. इसे खाकर आपके मुंह से खुद ब खुद तारीफ निकल जाएगी. सेव पराठे का स्वाद हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
सुबह के बिजी वक्त में जहां ब्रेकफास्ट के तौर पर सेव पराठा बनाया जा सकता है, वहीं लंच या डिनर में भी इसका लुत्फ उठाया जा सकता है. आपने अगर कभी सेव पराठा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद सरलता से तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में भुट्टे का कीस नहीं, बनाएं चीला, मिलेगा दमदार स्वाद, इस रेसिपी से मिनटों में करें तैयार

सेव पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं आटा – 2 कप
सेव – 2 कप
प्याज बारीक कटी – 1
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

सेव पराठा बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर इंदौरी स्टाइल का सेव पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें एक चम्मच तेल और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंथ लें. इसके बाद आटे को ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें. इस बीच प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया पत्ती को बारीक-बारीक काट लें.

अब एक अन्य मिक्सिंग बाउल लें और सेव, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिलाएं. इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर स्टफिंग तैयार करें. इसके बाद आटा लें और उसे एक बार ओर गूंथ लें. इसके बाद इसकी समान अनुपात की मीडियम साइड की लोइयां बना लें.

इसे भी पढ़ें: लाल रंग का ऐसा डोसा कभी नहीं खाया होगा, तेजी से बढ़ाता है खून, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

अब एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें. इस बीच एक लोई लेकर उसे बेलें और बीच में पराठे की स्टफिंग रखकर बंद करें और दोबारा बेल लें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर बेला हुआ पराठा डालकर सेकें. कुछ देर बाद पराठे के किनारे पर तेल डालें और उसे पलटकर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें. पराठा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा होने तक सेकें. उसके बाद प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे सेव पराठे तैयार कर लें. स्वाद से भरपूर सेव पराठे को सब्जी, चटनी या दही के साथ परोसें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link