[ad_1]

IND vs WI 2nd T20
India vs West Indies 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम को पहले टी20 मैच में 4 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के गेंदबाज और बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। इसी वजह से दूसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला है।
चोटिल हो गया ये खिलाड़ी
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव नेट्स में बैटिंग करते समय चोटिल हो गए। इसी वजह से वह दूसरे टी20 मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए। उनकी जगह रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच में एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
ऐसा दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 26 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 17 मुकाबले भारत की टीम ने जीते हैं और 8 मैचों में वेस्टइंडीज की टीम ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई।
[ad_2]
Source link