Home Life Style अपनी कार में रखें ये 5 चीज, हमेशा दूर रहेंगी समस्याएं

अपनी कार में रखें ये 5 चीज, हमेशा दूर रहेंगी समस्याएं

0
अपनी कार में रखें ये 5 चीज, हमेशा दूर रहेंगी समस्याएं

[ad_1]

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र में कार से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं.
वास्तु शास्त्र में काले कछुए को विशेष महत्व दिया गया है.

Vastu Tips For Car : वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो मनुष्य के जीवन में आ रही अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है. वास्तु शास्त्र में आपके घर में रखी चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है. यहां तक की आपके पास अगर चार पहिया वाहन है तो उससे जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप जीवन में आने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कार में कुछ ऐसी वस्तुएं रखने के बारे में जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है.

भगवान की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप कार में भगवान की मूर्ति रखते हैं तो इससे वास्तु दोष दूर हो सकता है. यदि मूर्ति रखने में असमर्थ हैं तो भगवान से जुड़ी कोई वस्तु जैसे भगवान शिव का डमरू, भगवान कृष्ण का मोर पंख या देवी माता की चुनरी भी रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें – एक साथ बन रहे दो राजयोग, बुधादित्य के साथ हो रहा राजभंग योग का निर्माण, 4 राशि के जातकों का चमक उठेगा भाग्य

काला कछुआ

वास्तु शास्त्र में काले कछुए को विशेष महत्व दिया गया है. यदि आप चाहते हैं कि आपके कार से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाए और किसी तरह की परेशानी ना आए तो आप अपनी कार में काले रंग का कछुआ रख सकते हैं. यह आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

चाइनीज सिक्के

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कार में चाइनीस सिक्के लगाते हैं तो इससे वाहन के रंग, साइज, इंटीरियर और डिजाइन के बीच एक बैलेंस बन जाएगा और उसमें उत्पन्न हुआ वास्तु दोष समाप्त हो सकता है. इसके अलावा इस उपाय से आपको धन लाभ भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें – आज सावन मास का पांचवां सोमवार, बन रहे 2 शुभ संयोग, जानें भगवान शिव की पूजा का मुहूर्त

कार में रखें नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप कार की सीट के नीचे सेंधा नमक रखते हैं तो इस उपाय से दुर्घटना होने की संभावना कम हो जाती है. कार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर हो जाती है. परंतु ड्रिंक करके कार चलाने पर कोई भी उपाय काम नहीं करता.

कार में रखे पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी कार में पानी से भरी बोतल रखते हैं तो इस उपाय से जल तत्व को मजबूती मिलती है और लोहे से संबंधित कोई भी वास्तु दोष दूर हो सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

[ad_2]

Source link