Home Tech & Gadget Amazon का शानदार ऑफर, सबसे कम में खरीदें 6000mAh बैटरी और 50MP सैमसंग फोन

Amazon का शानदार ऑफर, सबसे कम में खरीदें 6000mAh बैटरी और 50MP सैमसंग फोन

0
Amazon का शानदार ऑफर, सबसे कम में खरीदें 6000mAh बैटरी और 50MP सैमसंग फोन

[ad_1]

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि अमेजन ग्रेट फीडम फेस्टिवल सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी स्मार्टफोन को बेहद सस्ते में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है। यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसमें 50MP का नो-शेक कैमरा दिया गया है।

कीमत और ऑफर्स
सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 24,499 रुपये है। लेकिन इस फोन को सबसे कम कीमत पर 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। फोन को एसबीआई बैंक कार्ड से खरीदने पर 1250 रुपये की छूट दी जा रही है, जिसके बाद फोन की 15,749 रुपये रह जाती है। वही फोन को 912 रुपये ईएमआई ऑप्शन में खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है।

Oneplus से iQoo,Realme तक 20 हजार से कम बजट वाले शानदार स्‍मार्टफोन्‍स, देखें वीडियो

स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy M34 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन फुलएचडी प्लस डिस्पले के साथ आता है। इसका पिक्चर रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 सपोर्ट दिया गया है।
फोन ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 12 ट्रू 5जी बैंड्स दिए गए हैं। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 1 साल मैन्युफैक्चरिंग वॉरंटी के साथ आता है। साथ ही फोन में 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

[ad_2]

Source link