Home Life Style विदेश में होना चाहते हैं सेटल, इन उपायों से तुरंत बनेंगे यात्रा के योग!

विदेश में होना चाहते हैं सेटल, इन उपायों से तुरंत बनेंगे यात्रा के योग!

0
विदेश में होना चाहते हैं सेटल, इन उपायों से तुरंत बनेंगे यात्रा के योग!

[ad_1]

ओम प्रयास/हरिद्वार. अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं और आप जब भी विदेश यात्रा करने का मन बनाते हैं तो कोई अड़चन आ जाती है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि विदेश यात्रा के योग कैसे बनते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विदेश यात्रा करने के लिए राहु को प्रसन्न करना होता है. यदि कुंडली के 12वें स्थान में राहु विराजमान है तो उनके निमित्त बीज मंत्र का 108 बार रोजाना जप करने से आपके विदेश यात्रा के रास्ते खुल जाएंगे.

इसके अलावा शनि देव की निमित्त पूजा, दान और उनके बीज मंत्र का 108 बार जाप करने से विदेश यात्रा करने और विदेश में रहने के योग बनते हैं. साथ ही सभी ग्रहों के गुरु बृहस्पति ग्रह की निमित्त पूजा-पाठ, व्रत, दान, अनुष्ठान आदि करने से विदेश यात्रा करने के दरवाजे खुल जाते हैं.

राहु-शनि खोलेंगे विदेश यात्रा के द्वार
हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य श्रीधर शर्मा शास्त्री ने बताया कि राहु के बीज मंत्र और शनि देव के बीज मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करने से विदेश यात्रा के योग बनते हैं. साथ ही गुरु बृहस्पति ग्रह के निमित्त व्रत, अनुष्ठान, दान आदि करने से भी विदेश यात्रा करने के योग बनते हैं. यदि व्यक्ति राहु के बीज मंत्र का प्रतिदिन सायंकाल जाप करें तो राहु विदेश यात्रा करवाते हैं, और न्याय के देवता शनि देव भी व्यक्ति के विदेश जाने के द्वार खोल देते हैं.

विदेश में कमा सकते हैं पैसे
उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति नित्य प्रतिदिन उनके बीज मंत्र का जाप और दान करें. राहु, शनि देव और गुरु बृहस्पति ग्रह की निमित्त पूजा-पाठ, दान, अनुष्ठान आदि करने से आप विदेश यात्रा कर सकते हैं और वहां पर कार्य कर धन कमा सकते हैं. विदेश यात्रा करने के योग कैसे बनते है इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शर्मा शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411, 9997509443 पर जानकारी कर सकते हैं.

Tags: Astrology, Latest hindi news, Religion 18, Uttarakhand news, Vastu tips

[ad_2]

Source link