[ad_1]
ओम प्रयास/हरिद्वार. जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो ज्योतिष के जानकार ग्रहों के आधार पर उस बच्चे की कुंडली बनाते हैं और कुंडली में चंद्रमा जिस स्थान पर होता हैं उस नंबर की बच्चे की राशि होती है. इसके बाद राशि के आधार पर ही बच्चों का नामकरण किया जाता है. राशि में भाव होते हैं जिनमें ज्यादातर राशि में चार चरण होते हैं जिनके आधार पर बच्चे का नाम रखा जाता है.
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के आधार पर ही व्यक्ति का शुभ और अशुभ होता है जिसमें ज्योतिषाचार्य द्वारा यदि कुंडली में कुछ अशुभ हुआ है तो उन्हें सही करने के लिए बहुत से उपाय बताए जाते हैं. लेकिन वह उपाय तभी सफल होते हैं जब व्यक्ति को अपनी सही राशि की जानकारी होती है.
इन बातों का रखें ध्यान
अपनी सही राशि कैसे मालूम करें इसकी जानकारी करने के लिए हमने ज्योतिष शास्त्र की जानकार प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शर्मा शास्त्री से बातचीत की. वह बताते हैं कि सही राशि मालूम करने के लिए व्यक्ति को अपने जन्म की तारीख, समय और स्थान की जानकारी होनी चाहिए. सही तारीख, समय और स्थान का पता चलने पर ही पंचांग के अनुसार उस व्यक्ति की राशि निकाली जाती है.
चंद्रमा का स्थान बेहद अहम
कुंडली बनने के बाद लग्न में चंद्रमा जिस भी स्थान पर विराजमान होते हैं अर्थात कुंडली के लग्न में जिस नंबर पर चंद्रमा का स्थान होता है उतने ही नंबर की व्यक्ति की राशि होती है. ज्योतिष आचार्य पंडित श्रीधर शर्मा शास्त्री बताते हैं कि कुंडली के अनुसार निकाले गए जन्म के नाम को नहीं रखना चाहिए. बच्चे का प्रसिद्ध नाम जिसे वह शिक्षा ले और कार्य के क्षेत्र में जाए उसके लिए एक अलग नाम रखने से उसे लाभ होता है.
(कुंडली के बारे में ओर अधिक जानकारी के लिए हरिद्वार के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्रीधर शर्मा शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411, 9997509443 पर जानकारी कर सकते हैं.)
.
Tags: Astrology, Local18, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : August 10, 2023, 10:34 IST
[ad_2]
Source link