Home Life Style गोरखपुर के क्वालिटी के छोले भटूरे के स्वाद का शहर में हर कोई है दीवाना

गोरखपुर के क्वालिटी के छोले भटूरे के स्वाद का शहर में हर कोई है दीवाना

0
गोरखपुर के क्वालिटी के छोले भटूरे के स्वाद का शहर में हर कोई है दीवाना

[ad_1]

रजत भट्ठ/गोरखपुर : गोरखपुर एक ऐसा शहर जो अपने खाने-पीने के साथ अपनी सभ्यता संस्कृति का पहचान रखता है. यही कारण है कि यहां टूरिस्टो का आना जाना लगा रहता है. लेकिन किसी भी शहर की शान बढ़ाने की खातिर उस शहर के जायके का अहम रोल होता है. वहीं गोरखपुर में खाने-पीने की ऐसी कई चीजें आपको मिल जाएगी जो कि इस शहर की पहचान है. तो वहीं शहर की इस पहचान को बरकरार रखने के लिए और आए टूरिस्ट को जायके का स्वाद दिलाने के लिए, क्वालिटी के छोले भटूरे ने पिछले कई समय से यह जिम्मेदारी संभाल रखी है.

गोरखपुर के गोलघर में मौजूद क्वालिटी के छोले भटूरे के स्वाद का शहर का हर कोई दीवाना है. दुकान पर पहुंचने के बाद हमारी मुलाकात अमरजीत सिंह से हुई अमरजीत बताते हैं कि, इस दुकान की शुरुआत से पहले उनके पिता मोहन सिंह ने कड़ी मेहनत की है. 1964 में कानपुर से उनके पिता गोरखपुर आए और रोजगार शुरू किया. शुरू में कई दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा. लेकिन अंतत 1988 में उन्होंने गोलघर मे एक छोटी सी दुकान से इस चोले भटूरे की शुरुआत की थी. हालांकि इससे पहले मोहन भाई ठेले पर छोले भटूरे बेचा करते थे.

यह भी पढ़ें :  Param ekadashi 2023 : इस तरह से रखें एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

सुबह शाम कस्टमर की भीड़

अब इस दुकान की देख रेख मोहन भाई के बेटे अमरजीत करते हैं. सुबह 11 बजे दुकान खुलते ही कस्टमर की जबरदस्त भीड़ होती है और शाम के 6 बजे तक यहां लोग आते रहते हैं. अमरजीत बताते हैं कि, हमारे यहां भीड़ लगने का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि हम अपनी क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करते. साथ ही हाइजीन का पूरा ध्यान रखते हैं. अमरजीत अपने देख रेख में ही छोले भटूरे और चावल को तैयार करते हैं. फिर वहीं ग्राहकों को दिया जाता है.

भटूरे की होती है स्टफिंग

आमतौर पर छोले भटूरे सादे होते हैं और कुछ पिक्सल और सलाद के साथ उसे सर्व किया जाता है. लेकिन क्वालिटी के छोले भटूरे इससे बिल्कुल अलग होते हैं. भटूरे की स्टफिंग कुछ वेजिटेबल से की जाती है साथ ही छोले बहुत रिच होते हैं. जिन कस्टमर को चावल चाहिए उन्हें वह भी मिलता है. छोले भटूरे का दाम 120 रुपए और चावल 60 रुपए प्लेट दिया जाता है. यहां आए कस्टमर संदीप बताते हैं कि, मैं ही नहीं शहर का हर कोई इनके दुकान से रूबरू है. इससे बेहतर छोले भटूरे और कहीं आपको पूरे शहर में नहीं मिलेंगे.

Tags: Food 18, Gorakhpur news, Local18, UP news

[ad_2]

Source link