[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Chandigarh Police Constable Result 2023: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी chandigarhpolice.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। पास अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट की तिथि बाद में जारी की जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई 2023 को किया गया था। इस भर्ती के जरिए कांस्टेबल की कुल 700 वैकेंसी भरी जाएंगी। इसमें 393 पद पुरुषों के लिए हैं और 223 पद महिलाओं के लिए। 84 पद एक्ससर्विसमैन के लिए हैं। 700 में से 324 पद अनारक्षित हैं। 185 ओबीसी, 130 एससी और 61 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
कितने थे मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स
जनरल – 40 फीसदी
एससी – 35 फीसदी
ओबीसी – 40 फीसदी
एक्स सर्विसमैन – 30 फीसदी
फिजिकल टेस्ट
पुरुष अभ्यर्थियों को छह मिनट 15 सेकेंड में 1600 मीटर दौड़ा होगा। महिलाओं को सवा चार मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा। पुरुषों को 3.95 मीटर लंबी और 1.14 मीटर ऊंची कूद मारनी होगी। महिलाओं को 2.74 मीटर लंबी और 0.90 मीटर ऊंची कूद मारनी होगी। पुरुषों की लंबाई कम से कम 170 सेमी और महिलाओं की 157.5 सेमी होनी चाहिए।
[ad_2]
Source link