Home Education & Jobs स्वतंत्रता दिवस के दिन आजादी का मनाएं जश्न, भेजें ये प्यार भरे संदेश

स्वतंत्रता दिवस के दिन आजादी का मनाएं जश्न, भेजें ये प्यार भरे संदेश

0
स्वतंत्रता दिवस के दिन आजादी का मनाएं जश्न, भेजें ये प्यार भरे संदेश

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का दिन देश के सभी लोगों के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन भारत ने अंग्रेजों के चंगुल से आजादी पायी थी। इस साल हमारा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त के पावन पर्व पर हम उन सभी महान वीरों को याद करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान और बलिदान दिया था। इस दिन देश के सभी स्कूल, संस्थाएं और कार्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और उत्सव भी मनाते हैं और एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं। हर्षोल्लास के इस मौके पर देश के रंग में रंगने, साथ ही अपने दोस्तों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को बधाई देने के लिए इन संदेशों को शेयर करें- 


आन देश की 

शान देश की

देश की हम संतान 

तीन रंगों से रंगा तिरंगा

अपनी ये है पहचान 

दे सलामी इस तिरंगे को 

जो तेरी शान है

सिर हमेशा ऊंचा रखना इस तिरंगे का 

जब तक तुझमें जान है

तिरंगा है आन मेरी 

तिरंगा है शान मेरी

तिरंगा रहे ऊंचा सदा हमारा 

तिरंगे से है धरती महान मेरी 

गूंज रहा है दुनिया में 

हिंदुस्तान का नारा 

चमक रहा है आसमान में

तिरंगा हमारा 

तैरना है तो समंदर में तैरों 

बातों में क्या रखा है

प्यार करना है तो देश से करो 

औरों में क्या रखा है 

मरने के बाद भी 

जिसके नाम मे जान हैं

ऐसे जाबाज सैनिक हमारे 

भारत की शान है

देश के लिए मर-मिटना मंजूर है हमें

अखंड भारत के सपने का

 जूनून है हमें !

इस देश के गौरव के खातिर चल कुछ ऐसा काम करें 

दुनिया देखे इसकी शान और 

दुनिया वाले सलाम करें

जश्न आजादी का यूं मनाया जाए 

दर्द हर दिल का मोहब्बत से 

मिटाया जाए

सुन ले ए नादान दिल हमारे, 

एक हैं हम और एक ही हमारी जान

भारत हमारा है और हम हैं इसकी शान

Happy Independence day

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 


 

[ad_2]

Source link