[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. अगस्त माह का दूसरा सप्ताह कई मायनों में खास है. विभिन्न राशियों के लिए यह सप्ताह अलग-अलग प्रभाव लेकर आनेवाला है. आनेवाला 7 दिन किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए नकारात्मक साबित होनेवाला है.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषी नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 को बताया कि आनेवाला सप्ताह 8 राशियों मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ व मीन के लिए अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है. जबकि 4 राशियों वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, धनु के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है.
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित होगा. कार्य क्षेत्र मे आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है. भूमि क्रय-विक्रय करने की सोच रहे लोगों के लिए भी अच्छा समय है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाए हुए हैं तो फायदा पहुंचने वाला है. व्यापार करने वालों को इसमें आर्थिक लाभ होगा. पारिवारिक जीवन अच्छा बीतने वाला है.
वृषभ राशिः इस राशि के लिए यह सप्ताह मिला जुला परिणाम लाएगा. सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. सर्दी खासी जुकाम जैसे बीमारी हो सकती है. बेवजह बारिश मे ना भींगे. कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ सकता है. जिससे आप काफी परेशान रहने वाले हैं. अपने कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े नहीं तो बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है. बेवजह किसी वाद विवाद में बिल्कुल भी ना फसें. अपने गुस्से पर काबू रखें. व्यापार के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में समय सामान्य रहने वाले हैं. लेकिन उत्तरार्द्ध में पहले किए गए निवेश का फायदा पहुंचेगा.
उपाय – बजरंगबाण का पाठ करें.
मिथुन राशिः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी पेशा लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. टारगेट पूरा करने का दवाब रहेगा. ऑफिस में बॉस से अनबन भी हो सकती है. घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है. जिसके चलते मन बहुत परेशान रहेगा. भूमि विवाद के चलते भागदौड़ करना पड़ेगा. व्यापार में निवेश करने से पहले जल्दबाजी ना करें. किसी भी निवेश से पहले सोच समझ लें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है.
उपाय – शिव जी के ऊपर जलाभिषेक करे.
कर्क राशिः इस राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह बेहद सकारात्मक रहने वाला है. आप अपने विवेक और बुद्धि के चलते सभी कार्य पूर्ण करेंगे. नौकरी पेशा लोगों को मान-सम्मान पाने का योग है. आपके कार्य के चलते ऑफिस में आपकी तारीफ होगी. कैरियर में भी तरक्की का योग बन रहा है. व्यापार से जुड़े कार्य के लिए आप यात्रा पर निकल सकते है. वह यात्रा आपको आर्थिक लाभ पहुंचाने वाली है. इस सप्ताह आय के स्रोत बढ़ेंगे. जिससे बचत की संभावना ज्यादा होगी. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहने वाला है.
सिंह राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद सकारात्मक रहने वाला है. भाग्य आपके साथ रहेगा. जिसके चलते हर कार्य पूर्ण होंगे. परिवार और प्रियजनों का भरपूर समर्थन मिलने वाला है. भूमि या वाहन खरीदने के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. आप सप्ताह के उत्तरार्द्ध में मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. बेवजह बारिश में ना भींगे. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहने वाला है.
कन्या राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. आपके रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे. घर में मांगलिक कार्य की संभावना है. भगवान पर आस्था और बढ़ेगी. नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह लाभ लेकर आने वाला है. प्रमोशन का योग बन रहा है. अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. पारिवारिक सुखों में वृद्धि होने वाली है.
तुला राशिः इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह लाभ का योग बन रहा है. पैतृक संपत्ति में आपको अपना अधिकार मिल सकता है. कहीं रूका हुआ या पुराना धन आपको मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगी. मन काफी प्रसन्न रहने वाला है. परिवार के संग समय बिताने का मौका मिलेगा. साथ ही परिवार संग कहीं बाहर घूमने का भी योग बन रहा है. सप्ताह के उत्तरार्द्ध में सेहत पर असर पड़ेगा. किसी लंबी बीमारी से जूझना पड़ सकता है. इसीलिए सेहत के प्रति सतर्क रहें.
वृश्चिक राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है. गलत इंसानों से आपको दूरी बनाये रखने की जरूरत है नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है. उस यात्रा से आपको काफी शारीरिक और मानसिक कठिनाइयां भी झेलनी पड़ेगी. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. वर्क लाइफ में तनाव की स्थिति बनेगी. छोटे-छोटे मैटर्स को इग्नोर ना करें, बाद में पछताना पड़ेगा.
उपाय – शिव अराधना करें और बलपत्र पर राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पण करें.
धनु राशिः इस राशि के जातकों के लिए अगस्त का यह सप्ताह बेहद नकारात्मक रहने वाला है. आप किसी विवाद में बुरी तरह फंस सकते हैं. जिस कारण परिवारिक माहौल थोड़ा खराब हो सकता है. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विचार-विमर्श जरूर कर लें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार से मनमुटाव होने का भी योग बन रहा है. सप्ताह के उत्तरार्द्ध में इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. जातकों इस सप्ताह अपने गुस्से पर काबू रखें. जीवनसाथी से भी लड़ाई झगड़ा हो सकता है. वहीं आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है.
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मकर राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. मित्र का सहयोग आपको प्राप्त होगा. जिसके चलते सभी कार्य पूर्ण होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी. अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे. जिसके चलते बचत भी काफी ज्यादा होने वाली है. आपके पद प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होने वाली है. लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. यदि आप अविवाहित हैं तो लाइफ में ड्रीम पार्टनर की इंट्री हो सकती है. घर में मांगलिक कार्य संपूर्ण होंगे.
कुंभ राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लाभकारी साबित होने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे. कैरियर और कारोबार में आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर मिलेंगे. कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन मित्रों की मदद से यह समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी. व्यापार में किया गया पुराना निवेश आर्थिक लाभ पहुंचाने वाला है. फंसा हुआ धन आसानी से निकलने वाला है. पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी.
मीन राशिः इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है. सेहत में सुधार होगी. अगर आप पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो वह समाप्त होने वाली है. शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है. सप्ताह के उत्तरार्द्ध में चोट लगने की संभावना है. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं. आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. घर में मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे.
.
Tags: Deoghar news, Horoscope, Local18, Religion 18
FIRST PUBLISHED : August 13, 2023, 14:00 IST
[ad_2]
Source link