[ad_1]
फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहाबाद के गांव खान मोहम्मद में 15 साल उम्र का कोबरा रेस्क्यू किया गया है. माना जा रहा है कि इस कोबरा सांप की उम्र बहुत ज्यादा है. इस कोबरा सांप को स्वामी ढाबा के पास में एक निमार्णाधीन साटइ से पकड़ा गया है. यहां पर इंटों के अंदर से इस कोबरा को रेस्क्यू किया है. इसकी लंबाई 6 फुट के करीब है. यह भारत का दूसरा जहरीला सांप है.
रेस्क्यू का एक वीडियो भी सामने आया है. रेस्क्यू करने वाले दो युवकों ने बताया कि इस सांप से लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए. एक तरफ से यह सांप काले रंग और नीचे से सफेद रंग का होगा. यह सांप बहुत जहरीला होता है. इस सांप के ज्यादा नजदीक जाने की हिम्मत ना करें. बस्ती वाले बता रहे थे कि हमारे पास और भी ऐसे काले सांप है. जो यहां पर घूमते रहते हैं. जैसे ही युवकों को दोबारा सूचना मिलेगी तो वह उन्हें भी रेस्क्यू कर ले आएंगे और सुरक्षित जंगल में छोड़ देंगे.
रेस्क्यू करने वाले युवकों ने कहा कि कभी भी स्नेक बाइट हो तो सीधा जिला अस्पताल जाएं और स्नेक एंटी वेनम लगवाएं. झाड़-फूंक के चक्कर में ना पड़े, वरना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.उन्होंने बताया कि यह स्पीटिंग कोबरा नहीं है. यह स्कैप्टिकल कोबरा है. स्पीटिंग कोबरा अमेरिका में पाया जाता है.
.
Tags: Cobra snake, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : August 14, 2023, 07:16 IST
[ad_2]
Source link