Home Life Style Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर दिखाना है सबसे अलग और खूबसूरत तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर दिखाना है सबसे अलग और खूबसूरत तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

0
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर दिखाना है सबसे अलग और खूबसूरत तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Hariyali Teej 2023: देशभर में इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार महिलाओं के लिए बहुत बड़ा महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करके अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा और उपवास करती हैं। अगर आप भी इस तीज बाकी महिलाओं से कुछ अलग और ट्रेंडी दिखाना चाहती हैं तो ये कुछ ट्रेंडी मेकअप लुक्स आइडिया आपकी मदद कर सकते हैं।

कैसा हो आई मेकअप-

आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आपकी आंखों का बहुत बड़ा हाथ होता है। माना जाता है कि आपकी आंखें आपके दिल का हाल बयां कर सकती हैं। ऐसे में इस तीज के मौके पर अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आप ये आई मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

गोल्डन स्मोकी आई मेकअप लुक-

अगर इस तीज पर आप डार्क शेड वाली साड़ी या फिर सूट पहनने वाली हैं तो इसके साथ आप गोल्डन स्मोकी आई मेकअप लुक अपनाएं। इसके लिए आपको सबसे पहले आंखों पर कंसीलर लगाना होगा। इसके बाद लाइट पिंक कलर लगाएं। दोनों को अपनी आंखों पर स्मज करते हुए गोल्डन कलर लगाएं और थोड़ा सा ब्लैक कलर एड करके दोबारा अच्छी तरह स्मज करें। अब आंखों पर लाइनर लगाकर आईलैशेज लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। 

नेचुरली ग्रीन आई मेकअप लुक-

तीज पर आमतौर पर महिलाएं कई तरह के कलर्स को अपने आई मेकअप का हिस्सा बनाती हैं। लेकिन आप अपनी आंखों के कलर का ध्यान रखते हुए कलर चुनें। नेचुरली ग्रीन आई मेकअप लुक ट्राई करते समय सबसे पहले अपने आइशैडो एप्लिकेटर को थोड़े से मेकअप सेटिंग स्प्रे से गीला करते हुए थोड़ा- सा मेटैलिक ग्रीन आइशैडो लें। पिग्मेंट्स को आई लिड्स पर ध्यान से लगाएं, क्योंकि यह बहुत गाढ़ा होता है। अब अच्छे से ब्लेंड करें। ऐंगल्ड ब्रश को भी गीला करें उसी ग्रीन आइशैडो का इस्तेमाल करके निचली लैश लाइन्स को भी आकार दें। आंखों की वॉटर लाइन पर काला काजल लगाएं। लैशेज पर वॉल्यूमाइज़िंग मस्कारा लगाकर स्वाइप करें। अपने चेहरे के चीकबोन्स, टेम्पल, आंखों के अंदरूनी कोरो, ब्रो बोन, नाक के ब्रिज और क्यूपिड बो को लिक्विड हाइलाइटर से हाइलाइट करें। चीकबोन्स के नीचे कंटूर करें।

न्यूड आई मेकअप लुक-

हरियाली तीज पर सिंपल लुक क्रिएट करने के लिए न्यूड आई मेकअप लुक बेस्ट रहता है। इस लुक को क्रिएट करने के लिए सबसे पहले आंखों पर कोई भी न्यूट्रल शेड का कंसीलर लगाकर अच्छे से स्मज करें। इसके बाद इसमें आप आंखों पर शिमर लगाएं। अब आंखों पर लाइनर लगाएं और इस लुक को कंप्लीट करें।

हरियाली तीज पर पहनें ऐसी साड़ियां-

हरियाली तीज पर ट्रेडिशनल और मॉर्डन लुक पसंद करने वाली दोनों ही तरह की महिलाएं  साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी के साथ पहनना जाने वाला ब्लाउज और साड़ी को कैरी करने का स्टाइल आपके लुक को डिफाइन करता है। 

चंदेरी सिल्क-

अगर आप तीज के मौके पर चंदेरी सिल्क में इस तरह की ग्रीन साड़ी कैरी कर रहे हैं तो अनुष्का के लुक से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। 

सिल्क बॉर्डर लुक वाली साड़ी –

हरियाली तीज के मौके पर ज्यादातर लोग ट्रेडीशनल लुक ही अपनाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप सिल्क बॉर्डर लुक वाली साड़ी पहन रही हैं तो एक्ट्रेस एंड्रिया जेरेमिया का ये लुक ट्राई कर सकती हैं। चोकर जूलरी सेट के साथ मीडिल हेयर पार्टिंग और सिंपल ट्रेडीशनल मेकअप आपको परफेक्ट लुक देगा।

[ad_2]

Source link