Home Life Style बुध होंगे वक्री, 4 राशिवालों पर घिर सकते हैं संकट के बादल, 15 सितंबर तक झेलनी पड़ेंगी ये दिक्कतें!

बुध होंगे वक्री, 4 राशिवालों पर घिर सकते हैं संकट के बादल, 15 सितंबर तक झेलनी पड़ेंगी ये दिक्कतें!

0
बुध होंगे वक्री, 4 राशिवालों पर घिर सकते हैं संकट के बादल, 15 सितंबर तक झेलनी पड़ेंगी ये दिक्कतें!

[ad_1]

हाइलाइट्स

मेष: बुध के व्रकी होने से आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी.
वृषभ: बुध की उल्टी चाल से आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है.
सिंह: वक्री बुध के कारण आप पर अचानक से अधिक खर्चे आ सकते हैं.

बुद्धि और तर्कशक्ति के कारक ग्रह बुध की उल्टी चाल शुरू होने वाली है. बुध ग्रह सिंह राशि में 23 अगस्त की देर रात 01 बजकर 28 मिनट पर वक्री हो रहा है. वह 15 सितंबर की देर रात 01 बजकर 50 मिनट तक उल्टी चाल से चलता रहेगा, उसके बाद से मार्गी हो जाएगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह जब वक्री होते हैं तो अशुभ प्रभाव देते हैं. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी का कहना है कि बुध के वक्री होने से 4 राशियों मेष, वृष, सिंह और तुला राशिवालों पर संकट के बाद घिर सकते हैं. उनके जीवन पर वक्री बुध का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. 23 अगस्त से 15 सितंबर तक उसके बुरे प्रभावों को झेलना पड़ सकता है.

सिंह राशि में बुध वक्री 2023: राशियों पर अशुभ प्रभाव
मेष: बुध के व्रकी होने से आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी. शिक्षा प्रतियोगिता वाले लोगों को अपने प्रयासों से निराशा हाथ लग सकती है. फार्म भरने में देरी या अन्य कारणों से समस्याएं आ सकती हैं. इस दौरान आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, जिससे धन हानि की आशंका है. इस समय निवेश से हानि होगी, इसलिए अभी कोई निवेश न करें तो ठीक रहेगा. रुपए खर्च होने या धन हानि से आर्थिक स्थिति डंवाडोल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: सिंह संक्रांति पर बन रहा बुधा​दित्य योग, पुण्यकाल में करें 2 वस्तुओं का दान, नौकरी में तरक्की होगी पक्की

वृषभ: बुध की उल्टी चाल से आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. वाद विवाद के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं. आपको लोगों को भला-बुरा कह सकते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. यही समय की मांग है. इस दौरान स्टूडेंट्स की पढ़ाई बाधित हो सकती है या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आप वाहन और अन्य उपकरणों के खराब होने से परेशान रहेंगे.

यह भी पढ़ें: इस साल कब है जन्माष्टमी? 2 शुभ योग में मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव, देखें पूजा का शुभ मुहूर्त

सिंह: वक्री बुध के कारण आप पर अचानक से अधिक खर्चे आ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को चरमरा कर रख सकते हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार लेने की नौबत आ सकती है. इस दौरान दोस्तों और परिजनों के साथ बात का बतंगड़ बन सकता है. वे बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, जिससे विवाद पैदा हो सकता है. 15 सितंबर तक कोई निवेश न करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है.

तुला: बुध की उल्टी चाल का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर होगा. वित्तीय हालत खराब हो सकती है क्योंकि आप जो निवेश करेंगे, उसमें धन अटक सकता है. जो आपको बहुत बड़ा मानसिक तनाव दे सकता है. इस बीच पिता जी की सेहत खराब हो सकती है, उनकी देखभाल जरूरी है. भाई-बहनों के साथ अपका रिलेशन तनावपूर्ण रह सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

[ad_2]

Source link