[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देने के लिए राहुल ने जनता को दिया धन्यवाद
कांग्रेस नेता ने कहा- नफरत के बाजार में आपने हजारों दुकानें खोल दी हैं
किसान-छोटे व्यापारी दे सकते हैं रोजगार, क्योंकि ये 24 घंटे काम करते हैं
नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली के लाल किले से भाषण दिया. उन्होंने कहा, आपने इतना समर्थन इस यात्रा को दिया, इतनी शक्ति यात्रा को दी इसके लिए दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं. इस यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ना है. जब हमने इसे कन्याकुमारी से शुरू किया तो मैं सोच रहा था कि नफरत को मिटाने की जरूरत है. क्योंकि, मेरे दिमाग में यह बात थी कि देश में नफरत फैली हुई है. लेकिन, जब मैंने चलना शुरू किया तो सच्चाई एकदम अलग थी. उन्होंने कहा कि यह देश एक है. मैं सड़कों पर लाखों लोगों से मिला हूं. सब एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई यह कि देश का आम नागरिक किसी भी धर्म जात का हो, वह एक-दूसरे से प्यार करता है. एक-दूसरी की इज्जत करता है. मेरे सामने देखिए मंदिर है, गुरुद्वारा है, मस्जिद है, और यह हिंदुस्तान है. हमारा देश हमेशा प्यार से एक रहा है. उन्होंने कहा, सड़कों पर मुझे हजारों किसान मिले, जैसे ही हाथ मिलाता हूं पता चल जाता है कि यह मजदूर या किसान है. मीडिया वालों ने मुझसे पूछा कि आपको ठंड नहीं लगती, मैंने सोचा यह किसान से, मजदूर से और गरीब बच्चों से क्यों नहीं पूछते.
शिव जी कहते हैं डरो मत- राहुल
राहुल गांधी ने कुछ संगठनों की ओर इशारा किया और कहा कि यह लोग देश में डर फैला रहे हैं. जबकि, शिवजी कहते हैं डरो मत, हिंदू धर्म कहता है डरो मत. जबकि, यह लोग इस देश में डर फैलाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा, अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं. क्योंकि, ये देश में लाखों की संख्या में हैं. ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं. इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं.
मैं एक चाहता था, लोगों ने हजारों मोहब्बत की दुकानें खोल दीं- राहुल
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपये लगा दिए. मैंने एक शब्द नहीं बोला. क्योंकि, सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता. वह कहीं न कहीं से बाहर आ जाती है. इस नफरत से, डर से हमारे प्यारे देश को नुक्सान हो रहा है. यह सच्चाई है. हमने यात्रा भी इसलिए शुरू की. राहुल ने कहा, दुनिया में असली मुकाबला हमारे और चीन के बीच है. चीन ने हमारी जमीन ले ली है. प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारे बॉर्डर से कोई अंदर नहीं आया, अगर कोई नहीं आया तो हमने उनसे 21 बार बात क्यों की. मैंने कहा था कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलेंगे, आपने हजारों दुकानें खोल दी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharat Jodo Yatra, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : December 24, 2022, 18:42 IST
[ad_2]
Source link