Home Tech & Gadget ग्राहकों को मौज: 30 दिन तक FREE में चलाएं जियो का Broadband, कंपनी लाई ऑफर

ग्राहकों को मौज: 30 दिन तक FREE में चलाएं जियो का Broadband, कंपनी लाई ऑफर

0
ग्राहकों को मौज: 30 दिन तक FREE में चलाएं जियो का Broadband, कंपनी लाई ऑफर

[ad_1]

Jio के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आप JioFiber Broadband पूरे 30 दिन तक मुफ्त में यूज कर पाएंगे। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक पैसा वसूल ऑफर लेकर आई है। जैसा कि हम सभी को पता है कि लंबी वैलिडिटी वाले प्लान थोड़े महंगे होते हैं लेकिन JioFiber ने ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म प्लान खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए एक दिलचस्प तरीका है। कंपनी, लॉन्ग टर्म प्लान पर जाने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इससे कंपनी और ग्राहक दोनों को फायदा होगा क्योंकि कंपनी को अपना रेवेन्यू बढ़ाने में मिलेगी और ग्राहक एक्स्ट्रा वैलिडिटी का मजा ले पाएंगे, जो एक तरह से उनके लिए छूट ही है। 

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि JioFiber सेमी-एनुअल (6 महीने) या एनुअल (12 महीने) प्लान वाले ग्राहकों को ही एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। आइए डिटेल में जानते हैं इस पैसा वसूल ऑफर के बारे में सबकुछ…

JioFiber: कैसे मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी, यहां जानिए सबकुछ

JioFiber अपने प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान को चार अलग-अलग वैलिडिटी में पेश करता है – मंथली, क्वाटर्ली, सेमी-एनुअल और एनुअल। मंथली और क्वाटर्ली प्लान्स के साथ, आपको कोई एक्स्ट्रा वैलिडिटी या छूट नहीं मिलती है। हालांकि, जैसा हम ऊपर बता चुके हैं, सेमी-एनुअल और एनुअल प्लान्स के साथ जाने वाले ग्राहकों को ही कंपनी से एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

10 रुपये रोज का Broadband प्लान: तेज इंटरनेट के साथ 1000GB डेटा, कॉलिंग एकदम अनलिमिटेड

कितने दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी

सेमी-एनुअल प्लान के लिए जाने पर, जिसकी वैलिडिटी 6 महीने है, JioFiber आपको 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देगा। ध्यान दें कि यह ऑफर सभी सेमी-एनुअल प्लान्स पर लागू होता है, भले ही आपके प्लान की स्पीड कितनी भी हो।

जब आप एनुअल यानी सालाना वैलिडिटी वाले प्लान पर जाते हैं, तो JioFiber आपको 30 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देगा। यह ऑफर भी सभी एनुअल प्लान्स पर लागू होता है, भले ही आपके प्लान की स्पीड कितनी भी हो।

₹299 में अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉल्स, सबसे सस्ते हैं Jio, Airtel और Vi के ये पोस्टपेड प्लान

JioFiber के पास 30 एमबीपीएस से लेकर 1 जीबीपीएस तक की स्पीड वाले प्लान हैं। इसके अलावा, ऐसे प्लान्स भी हैं जो ग्राहकों के लिए ओटीटी (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स के साथ आते हैं और मुफ्त जियो सेट-टॉप बॉक्स (एसटीबी) के साथ आते हैं। कंपनी से नया कनेक्शन बुक करने के लिए, बस इसकी वेबसाइट पर जाएं या अपने नजदीकी जियो रिटेल स्टोर पर जाएं।

 

 

 

(स्टोरी क्रेडिट-टेलीकॉमटॉक)

[ad_2]

Source link