UPPBPB SI Bharti : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मृतक आश्रित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 44 पदों भर्ती के लिए हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। पीईटी में सफल 278 अभ्यर्थियों व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) लेखा के एक पद पर भर्ती के लिए टंकण परीक्षा में सफल पाए गए 04 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 30 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस एसआई भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना अपना एडमिट कार्ड व परीक्षा के संबंध में पूरी जानकारी देख सकते हैं।
यूपी पुलिस की ओर से शनिवार को जारी नोटिस के अनुसार, जनपद लखनऊ स्थित परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अलीगंज, निकट पुरनिया चौराहा, जनपद-लखनऊ में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर व जन्मतिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती का रिजल्ट नई नियमावली के अनुसार जारी किया गया है।
UP Police SI Exam Date 2022 Notice
यूपी पुलिस में एसआई दिवंगत आश्रितों की भर्ती के लिए 462 आश्रित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 10, 11 अक्टूबर 2021, 12 मार्च 2022 और अंतिम अवसर देते हुए 25 मई 2022 को किया गया था। शेष रह गए 37 अभ्यर्थियों को उनके अनुरोध करने पर एक और अवसर 28 जुलाई 2022 को दिया गया था।