[ad_1]
हाइलाइट्स
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे.
बिजनेस करने वालों के लिए यह समय सफलता भरा रहेगा. आपकी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी.
August Weekly Horoscope 2023: अगस्त 2023 के चौथा सप्ताह में मकर राशिवालों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक होगा, लेकिन आपको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचकर रहना होगा, नहीं तो नई मुसीबत गले पड़ सकती है. कुंभ राशिवाले मानसिक तनाव को हावी न होने दें, इससे ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है. मीनवालों को सप्ताह की शुरुआत में पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे. पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का
अगस्त 2023 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है. आप जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में हाथ डालेंगे और उसमें सफलता मिलेगी. मकान को किराए पर देकर भी अच्छी इनकम अर्जित कर सकते है. नौकरी में आपकी स्थिति अब धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी और आपकी मेहनत सफल होगी. बिजनेस कर रहे लोगों का खुद पर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिससे बिजनेस में मजबूती आएगी.
विवाहितों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक ही होगा और एक-दूसरे के लिए प्यार भी रहेगा. इससे जीवन खूबसूरती से आगे बढ़ेगा. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में पड़ने से बचना जरूरी है, नहीं तो समस्या हो सकती है. लव लाइफ के लिए समय काफी बेहतर है. आपको उनसे सब कुछ कहकर उन्हें अपना बनाने का मौका मिलेगा. आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है. यात्रा के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन ज्यादा बेहतर रहेंगे. स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन में सफलता मिलेगी.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी. बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन सप्ताह का मध्य अनुकूल रहेगा. हालांकि इस पूरे सप्ताह आप किसी चिंता में घिरे रहेंगे, जिससे बाहर निकलने की आपको कोशिश करनी चाहिए. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें क्योंकि इससे सेहत बिगड़ सकती है. आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत हो
सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय मध्यम रहेगा. आप कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आपकी नौकरी पर बात आए, इसलिए मेहनत करें और काम से काम रखें.
बिजनेस करने वालों के लिए यह समय सफलता भरा रहेगा. आपकी योजनाएं सिरे चढ़ेंगी और उनसे आपको लाभ होगा और आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा. विवाहितों का गृहस्थ जीवन थोड़ा कमजोर हो सकता है क्योंकि इस दौरान आप और आपके जीवनसाथी के बीच कहासुनी हो सकती है. लव लाइफ के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा. आपको अपने रिश्ते में किसी बाहरी व्यक्ति को इंटरफेयर नहीं करने देना चाहिए, तभी आपका रिश्ता ठीक से चल पाएगा. यात्रा के लिए सप्ताह का मध्य और अंतिम दिन अच्छे हैं. स्टूडेंट्स के लिए यह समय काफी मेहनत से भरा रहेगा.
मीन साप्ताहिक राशिफल 2023 अगस्त
यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे. अभी आप अपने साथी विद्यार्थियों के साथ टाइम टेबल के हिसाब से पढ़ाई में अच्छा समय देंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन इस समय में अच्छा रहेगा और जीवनसाथी आपसे आपके फायदे की बात करेगा. इससे आप दोनों को फायदा होगा और इनकम भी बढ़ेगी. खर्चो में तेजी आएगी. आपसी सुखों को बढ़ाने के लिए कुछ नई चीजें खरीद सकते हैं.
घर में इनवर्टर या वॉशिंग मशीन जैसी चीज खरीद कर ला सकते हैं. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को इस समय अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपके रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी और एक-दूसरे को और अच्छी तरह समझ पाएंगे. व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा और आपको अनुकूलता प्राप्त होगी. इनकम भी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो अभी आपकी सेहत पहले के मुकाबले अच्छी होगी. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत उत्तम रहेगी.
.
FIRST PUBLISHED : August 20, 2023, 09:30 IST
[ad_2]
Source link