Home Life Style अल्मोड़ा के इस बाजार में मिलती है सिर्फ शाकाहारी चाप, स्वाद ऐसा कि नॉनवेज फेल

अल्मोड़ा के इस बाजार में मिलती है सिर्फ शाकाहारी चाप, स्वाद ऐसा कि नॉनवेज फेल

0
अल्मोड़ा के इस बाजार में मिलती है सिर्फ शाकाहारी चाप, स्वाद ऐसा कि नॉनवेज फेल

[ad_1]

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की धरोहरों के साथ अब यहां के खानपान भी अब धीरे-धीरे लोगों को अपनी ओर खींचने लगे हैं. आज हम आपको एक ऐसे दुकान में लेकर आए हैं जहां पर आप स्वादिष्ट चाप का आनंद ले सकते हैं. अल्मोड़ा के अंजली हॉस्पिटल के पास खुला है चाप बाजार. अगर आप सोच रहे होंगे की ये चाप नॉनवेज है तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि अल्मोड़ा में बनने वाली यह चाप वेज है.

दरअसल, अल्मोड़ा में इससे पहले तक कोई भी चाप की दुकान नहीं हुआ करती थी. अल्मोड़ा में यह आने से लोगों को इसका स्वाद इतना स्वादिष्ट लग रहा है कि यहां पर रोजाना आने वाले कस्टमर बार-बार यहां पर आ रहे हैं. इस चाप की खासियत है कि ये सोया चाप है और यहां पर 7 प्रकार की चाप बनाई जाती है. जिसमें मसाला, अफगानी, मिलाई, लेमन, अचारी, स्टफ्ड मिलाई और स्टफ्ड मसाला की चाप यहां पर बनाई जाती हैं. यहां पर लोग खाने के साथ पैक करने के लिए भी आते हैं.

इसी का तो इंतजार था

ग्राहक राहुल बिष्ट ने बताया अक्सर वह हल्द्वानी या फिर दिल्ली जाते थे पर वहां जाकर चाप का आनंद उठा पाए थे. उन्हें लगता था कि अल्मोड़ा में भी की चाप की दुकान खुले और जब उन्हें पता चला कि अल्मोड़ा में भी चाप बाजार खुला है तो वह पहली बार यहां पर आए हैं. उन्होंने बताया कि इसका टेस्ट काफी स्वादिष्ट है जिस तरह से इसके मसाले मिक्स किए गए हैं इसका स्वाद और भी बढ़ रहा है.

वेज वालों के बल्ले-बल्ले

ग्राहक भगवती जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा शहर के लिए अच्छी खबर है कि वेज खाने वालों के लिए यह चाप की दुकान खुली है. अक्सर लोग नॉन वेज खाना पसंद नहीं करते हैं पर ये चाप बाजार खुलने से कई लोगों के लिए अच्छा कांसेप्ट है. वह कई बार इस चाप का स्वाद ले चुके हैं उनका कहना है कि सभी को एक बार टेस्ट करना चाहिए.

सिर्फ सालभर में बनी पहचान

दुकान मालिक सृजन गोयल ने बताया उन्होंने 26 जून 2023 में इसकी शुरुआत की थी. उनका मानना था कि अल्मोड़ा जैसे शहर में किसी ने चाप की दुकान नहीं खोली है. क्यों न लोगों को ऐसी चीज खिलाई जाए जो अलग हो इसके लिए उन्होंने ये काम शुरू किया. उन्होंने बताया कि यहां पर 7 प्रकार की चाप बनाई जाती है. जिसका स्वाद चखने के लिए लोग यहां पर आते हैं और यहां खाने के साथ पैक करा कर भी ले जाते हैं.

चाप बाजार खुलने का समय

चाप बाजार दोपहर 1 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहती है. रविवार के दिन शाम 4 बजे से लेकर 10 बजे तक और सोमवार के दिन ये बंद रहता है.

Tags: Almora News, Food 18, Food Recipe, Local18

[ad_2]

Source link