Home Health मकड़ी के काटने से हो सकता है फंगल इंफेक्‍शन, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

मकड़ी के काटने से हो सकता है फंगल इंफेक्‍शन, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

0
मकड़ी के काटने से हो सकता है फंगल इंफेक्‍शन, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

[ad_1]

हाइलाइट्स

मकड़ी के काटने से हो सकता है फंगल इंफेक्‍शन.
मकड़ी के काटने से स्किन हो सकती है लाल.
इंफेक्‍शन को कम करने के लिए कोल्‍ड कंप्रेस का सहारा ले सकते हैं.

Home Remedies For Spider Bite: कहा जाता है कि मकड़ी यदि काट ले तो इंफेक्‍शन हो जाता है. बचपन से ही लोग मकड़ी को अपने घरों में देखते आए हैं. जाले बनाती छोटी सी मकड़ी कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा भी नहीं किया जा सकता. सामान्‍यतौर पर छोटी मकड़ियां विषैली कम होती हैं, इसलिए वो आसानी से नहीं काटतीं हैं, लेकिन बड़ी मकड़ियां जहरीली भी होती हैं. ये आसानी से मरती भी नहीं हैं. हालांकि, ज्‍यादातर मामलों में मकड़ी का काटना हानिरहित होता है, लेकिन कुछ प्रजातियां जैसे ब्‍लैक विडो स्‍पाइडर और ब्राउन रेक्‍ल्‍यूज स्‍पाइडर के काटने से इंफेक्‍शन हो सकता है. मकड़ी के काटने से स्किन में लालिमा, खुजली और सूजन हो सकती है. कुछ गंभीर मामलों में पेट में ऐंठन का अनुभव भी हो सकता है. मकड़ी के काटने पर कुछ होम रेमेडीज फायदेमंद हो सकती हैं, जिसका स्किन पर कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होता. चलिए जानते हैं इन होम रेमेडीज के बारे में.

ये भी पढ़ें: Benefits of Giloy: कई बीमारियों का इलाज है गिलोय, जानें 5 हेल्थ कंडीशंस में इसके फायदे

घर पर मकड़ी के काटने का इलाज कैसे करें
स्‍टाइल क्रेज के अनुसार, मकड़ी के काटने पर स्किन पर फंगल इंफेक्‍शन हो सकता है, जिसमें तेज दर्द और पानी निकलने की समस्‍या भी हो सकती है. कुछ लोगों को मकड़ी के काटने पर चक्‍कर, क्रैम्‍प और सांस लेने में दिक्‍कत आ सकती है.

कोल्‍ड कंप्रेस या आइस पैक
मकड़ी के काटने से सूजन और दर्द हो सकता है. बर्फ एक एनाल्‍जेसिक के रूप में काम कर सकती है और कोल्‍ड पैक प्रभावित क्षेत्र में दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. कोल्‍ड कंप्रेस करने के लिए आइस पैक का प्रयोग कर सकते हैं. प्रभावित क्षेत्र में 15 मिनट इसे रब करने से आराम मिल सकता है.

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्‍टिक गुण होते हैं. ये मकड़ी के काटने से संबंधित सूजन और इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है. एलोवेरा जेल का प्रयोग करने के लिए एक चम्‍मच एलोवेरा जेल को उंगलियों की सहायता से प्रभावित जगह पर लगाएं. फिर 5 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें. कुछ ही दिनों में आराम मिल जाएगा.

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा खुजली और सूजन को कम करने का प्राकृतिक उपाय है. इसका उपयोग इंफेक्‍शन को रोकने के लिए भी किया जा स‍कता है जो मकड़ी के काटने से हो सकता है. बेकिंग सोडा को पानी की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर पेस्‍ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगाने से लाभ मिल सकता है. इसे कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें फिर पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: सर्दियों के मौसम में कई बीमारियों को दूर करता है एलोवेरा का जूस, जानें इसके हेल्थ बेनेफिट्स

एसेंशियल ऑयल
किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी और इंफेक्‍शन को कम करने के लिए एसेंशियल ऑयल का प्रयोग किया जा सकता है. मकड़ी के काटने पर लैवेंडर और कैमोमाइल ऑयल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे डायरेक्‍ट स्किन पर लगा सकते हैं या कॉटन बॉल का प्रयोग कर सकते हैं. ये ऑयल खुजली कम करने में मदद कर सकते हैं.

मकड़ी के काटने पर उसका उपचार करना जरूरी है अन्‍यथा किसी बड़ी समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है. मकड़ी के काटने पर होम रेमेडीज अपनाई जा सकती हैं, लेकिन किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले चिकित्‍सक से परामर्श करें.

Tags: Health, Home Remedies, Lifestyle

[ad_2]

Source link