Home Life Style डॉगी को कभी न खिलाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है उसकी सेहत

डॉगी को कभी न खिलाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है उसकी सेहत

0
डॉगी को कभी न खिलाएं ये चीजें, बिगड़ सकती है उसकी सेहत

[ad_1]

Which Foods Can Harm Doggy: बहुत लोग जब खुद खाना खाते हैं, तब प्यार में अपने पालतू डॉगी को वही खाने के लिए दे देते हैं, जबकि ऐसा करना पेट्स की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, कई फूड्स (Harmful foods for dogs) ऐसे होते हैं, जो इंसानों के लिए भले ही पूरी तरह से सेफ हों, लेकिन आपके डॉगी में कई तरह की दिक्कतों और बीमारियों को जन्म दे सकते हैं. आइए मेडिकलन्यूजटुडे डॉट कॉम के अनुसार जानते हैं कि कौन सी चीजें डॉगी की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं.

01

फल: कई फल ऐसे हैं जो डॉगी के लिए जहर के समान काम करते हैं. इनमें एवोकाडो, चेरी, किशमिश, अंगूर और संतरे व नींबू जैसे खट्टे फल शामिल हैं. इनके सेवन से डॉगी को उल्टी और लूज मोशन की दिक्कत हो सकती है तो वहीं उनका दम घुट सकता है और किडनी फेलियर का खतरा भी हो सकता है. (Image-Canva)

02

नमक और अल्कोहल वाली चीजें: बहुत नमक वाली चीजें भी डॉगी को देने से बचें. ये उसकी बॉडी में सोडियम आयन पॉइजन की वजह बन सकता है, जिसकी वजह से उल्टी, दस्त, शरीर में कंपन और हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो सकती है. इसके साथ ही आपको ऐसी चीज भी डॉगी को नहीं देनी चाहिए, जिसमें अल्कोहल मिक्स हो. ये डॉगी के लिए खतरनाक हो सकती है और कोमा व अन्य गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है. (Image-Canva)

03

नट्स और दालचीनी: नट्स खासकर मैकाडामिया नट्स कुत्तों के लिए जहरीले होते हैं तो वहीं दालचीनी मिश्रित चीजें भी डॉगी की सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं. ये चीजें पेट्स के लिए मांसपेशियों में कमजोरी, उल्टी और सुस्ती की वजह बन सकती हैं, इसलिए इन चीजों को डॉगी को खिलाने से आपको बचना चाहिए. (Image-Canva)

04

आइसक्रीम: बहुत लोग अपने डॉगी को आइसक्रीम इसलिए खिलाते हैं, क्योंकि ये पेट्स को पसंद होती है. लेकिन आपको बता दें कि डॉगी को आइसक्रीम देने से उनकी सेहत बिगड़ सकती है. दरअसल, आइसक्रीम में चीनी की मात्रा काफी होती है, जो डॉगी की हेल्थ के लिए सही नहीं है. कुछ डॉग्स लैक्टोज को डाइजेस्ट करने में भी असमर्थ होते हैं, इसलिए डॉगी को आइसक्रीम खिलाने की गलती न करें. (Image-Canva)

05

कच्चा मांस और अंडा: डॉगी को कच्चा मांस और कच्चा अंडा देने की गलती भी आपको नहीं करनी चाहिए. बता दें कि कच्चे मांस में एस्चेरिचिया कोली और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया होते हैं, जो डॉगी की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं. इसके साथ ही कच्चे अंडे खिलाने से डॉग्स में बायोटिन की कमी हो सकती है, जो उनकी स्किन और हेल्थ को प्रभावित कर सकती है. (Image-Canva)

06

चॉकलेट और कैफीन युक्त चीजें: डॉगी को कभी भी चॉकलेट, कॉफ़ी या कैफीन युक्त कोई भी चीज खाने के लिए न दें. इन चीजों में मिथाइलक्सैन्थिन नामक रसायन होते हैं, जो डॉगी के लिए ज़हर के समान होते हैं. ये चीजें डॉग के लिए उल्टी, असामान्य हृदय गति, दौरे और यहां तक की कभी-कभी मृत्यु की वजह भी बन सकते हैं. (Image-Canva)

[ad_2]

Source link