[ad_1]
हाइलाइट्स
परफेक्ट आटा गूंथने के लिए आटे में एकसाथ पानी न डालें.
आटे गूंथने के दौरान थोड़ा सा तेल मिलाने से रोटियां सॉफ्ट बनती हैं.
Aata Guthne ka Tarika: थाली में परोसी जाने वाली गरम और सॉफ्ट रोटियों की बात ही अलग होती है. इससे खाने का स्वाद काफी बढ़ जाता है. लगभग सभी घरों में दिन में दो बार रोटियां बनायी ही जाती हैं, हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि कई कोशिशों के बावजूद उनकी रोटियां नरम नहीं बन पाती हैं और उनमें कड़कपन रह जाता है. इसके पीछे दो वजह हो सकती हैं. पहली वजह गेहूं की खराब क्वालिटी हो सकती है और दूसरी वजह सही तरीके से आटे का नहीं गूंथा जाना होता है. आप भी अगर सही तरीके से आटा गूंथना नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारे में बताएंगे.
आटा जितना अच्छा गुथा जाता है रोटियां उतनी ही सॉफ्ट बनती हैं और लंबे वक्त तक रोटियां नरम बनी रहती हैं. कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर आप भी आसानी से अच्छा आटा गूंथ सकते हैं. आइए जानते हैं आटा गूंथने के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें: करेले का जूस बनाने का ये है सुपर ईज़ी तरीका, 5 मिनट में होगा तैयार, ब्लड शुगर को हरदम रखेगा कंट्रोल!
आटा गूंथने के लिए सामग्री
आटा – 1 कटोरी
तेल – 1/2 टी स्पून (वैकल्पिक)
नमक – 1/4 टी स्पून (जरूरत के मुताबिक)
पानी – आवश्यकतानुसार
आटा गूंथने की विधि
आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या परात में आटा छानकर डाल दें. आप अगर आटे में चोकर बरकरार रखना चाहते हैं तो छाने बिना ही आटे का उपयोग करें. अब आटे में 1/4 टी स्पून नमक (जरूरत के मुताबिक) डालें और आटे के साथ अच्छी तरह से मिलाएं. कई लोग आटे में नमक नहीं डालते हैं, ऐसे में आप नमक को स्किप भी कर सकते हैं. हालांकि आटे में नमक डालने से रोटी का स्वाद बढ़ जाता है.
अब हाथ में थोड़ा-थोड़ा पानी लेते हुए आटे के ऊपर छिड़कते जाएं और आटे को मिलाते जाएं. कई लोग आटे के बीच में खाली जगह बनाकर एकसाथ पानी डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से आटा ज्यादा गीला हो सकता है. इसलिए पानी को हमेशा हाथ की अंजुलि में लेकर ही डालते जाएं. इसके बाद आटा गूंथें. आटा गूंथने के दौरान बीच-बीच में जब भी पानी डालने की जरूरत हो तो हाथों से पानी मिलाते जाएं.
इसे भी पढ़ें: बची हुई इडली से बनाएं टेस्टी नाश्ता, जो खाएगा करेगा तारीफ, 10 मिनट में तैयार होगा ब्रेकफास्ट
आटा गूंथने के दौरान जब ठीक तरह से गीला हो जाए तो हाथों की मुट्ठियां बांधकर उंगलियों के ज्वाइंट से आटा मसलें. ये प्रक्रिया लगभग 5 मिनट तक करें. इसके बाद आटे में आधा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. आटा 1 मिनट तक और गूंथें, इसके बाद ढककर 5 मिनट के लिए अलग रख दें. आप आटे की अगर तत्काल रोटियां बनाने जा रहे हैं तो तेल डालने के बाद भी आटे को 2 से 3 मिनट तक गूंथें. इस तरह सॉफ्ट रोटियां बनाने के लिए परफेस्ट आटा तैयार हो गया है.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : August 21, 2023, 08:05 IST
[ad_2]
Source link