[ad_1]
UP Top 10 News Today: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि को भाजपा हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस मौके पर अलीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों और बड़े नेता पहुंचे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बाबूजी ने कई सामाजिक बदलाव किए। उन्होंने कभी जातिवाद की बात नहीं की बल्कि पिछड़ों को संबल दिया। उनका हर वर्ग में जनाधार था। वह संवेदना के प्रतीक थे। रामभक्तों पर गोली चलवाने की बजाए उन्होंने मुख्यमंत्री का पद छोड़ देने का विकल्प चुना। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने ओबीसी के हित में काम किए हैं। मोदी सरकार में विकास प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
विपक्ष पर हमलावर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने मंदिर मुद्दे को लटकाए रखा। पीएम मोदी ने कोर्ट के फैसले के बाद बिना एक कतरा खून बहे बिना राम मंदिर का काम शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि मैं यूपी आया था तो मुझे कोई जानकारी नहीं थी। बाबूजी ने मुझे 11 घंटे लगातार बिठाकर यूपी की बारीकी से अवगत कराया था। अगस्त 2013 से हर रोज सुबह और शाम फोन करके यूपी के चुनावों के लिए हमेशा मार्गदर्शन किया। परिणाम ये आया कि यूपी में सारे रिकॉर्ड टूट गए और बीजेपी 73 सीटों पर जीत गई। उन्होंने कहा कि 2024 में 73 का रिकॉर्ड तोड़कर 80 की 80 सीट जिताने का रिकॉर्ड बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि कमल खिलाइए, मोदी को फिर से पीएम बनाइए। यूपी बीजेपी का अभेद्य गढ़ है ये सबको बता दीजिए।
पढ़ें यूपी की टॉप-10 खबरें
1-UP के इन 17 नगर निगम वाले शहरों में खोले जाएंगे दीदी कैफे, तैयारी तेज
यूपी के 17 नगर निगम में दीदी कैफे खोले जाने की तैयारी तेज हो गई हैं। प्रथण चरण में अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, लखनऊ आदि शहरों में कैफे खोले जाने हैं। अलीगढ़ में प्रशासन के द्वारा इसके लिए उपयुक्त स्थल का चयन किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2-हिन्दू गौरव दिवस: अलीगढ़ में शाह, योगी समेत कई दिग्गजों का जमावड़ा आज
गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा सोमवार को अलीगढ़ में होगा। यह सभी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर मनाए जा रहे हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
3-पीडीए के राग के बीच घोसी में अखिलेश का अलग दांव, दिलचस्प हुआ चुनाव
छोटा सा घोसी का उपचुनाव कई संदेश देने जा रहा है। इसके जरिए सपा की चुनावी रणनीति भी प्रभावित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सपा ने पीडीए के राग के बीच एक क्षत्रिय को मैदान में उतारा है। बेशक यह प्रत्याशी इस इलाके के पुराने क्षत्रप हैं और दो बार विधायक भी रहे हैं, लेकिन यहां भाजपा के ओबीसी और सपा के सवर्ण प्रत्याशी के बीच का मुकाबला अलग कहानी कह रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4-घोसी में दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी, अखिलेश का तंज-अपने ने ही…
घोसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर रविवार दोपहर दो युवकों ने स्याही फेंक दी। यह घटना उस समय हुई जब दारा कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी चट्टी के पास प्रचार के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। उधर, इसे लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए भाजपा और दारा सिंह चौहान पर तंज कसा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5-सीमा हैदर ने बिगाड़ा शाइस्ता परवीन का खेल, कराया 12 करोड़ का नुकसान
मारे जा चुके माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नियों (शाइस्ता परवीन और जैनब) की तलाश जारी है। इसी बीच खबर है कि शाइस्ता और जैनब की तलाश के बीच PuBG से हुए प्यार में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का एंगल भी सामने आया है। कहा जा रहा है कि सीमा के आने के चलते ही नेपाल में होने वाली जैनब की करोड़ों रुपये की डील अटक गई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
6-सस्ती उड़ान योजना फ्लॉप, चार में से तीन रूटों पर सेवाएं रद, जानें वजह
आसपास के बड़े शहरों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए तीन साल पहले शुरू की गई क्षेत्रीय उड़ान सेवा फ्लॉप हो गई है। गोरखपुर से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू की गई चार सेवाओं में से तीन रद हो चुकी हैं। गोरखपुर से लखनऊ की उड़ान हो रही है, जबकि वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज की विमान सेवा बंद हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
7-ठेकों में आरक्षण पर सपा राज के फैसले पर 11 साल बाद बिजली निगम का आदेश
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने 25 लाख से अधिक के ठेकों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिए जाने वाले आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने का विभागीय आदेश 11 साल बाद अब जारी किया है। बसपा सरकार में विभागीय ठेकों में आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसे प्रदेश में 2012 में बनी सपा सरकार ने शासनादेश के जरिये खत्म कर दिया था। पावर कारपोरेशन के निदेशक कार्मिक और प्रशासन ने इसे खत्म करने का विभागीय आदेश 11 साल बाद दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
8-यूपी के बड़े अफसरों के लिए गुड न्यूज, प्रमोशन के लिए आज बैठेगी कमेटी
यूपी के पीसीएस से आईएएस पद पर पदोन्नति देने के लिए सोमवार को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक होगी। इसमें वर्ष 2004 और 2006 बैच के पीसीएस अफ़सरों के नाम पर पदोन्नति देने के लिए विचार होगा। हालांकि जिन अफसरों के खिलाफ जांच चल रही है उनके नामों पर कमेटी विचार नहीं करेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9-देवरिया जेल में बंद है अटाला बवाल के साजिशकर्ता जावेद पंप, अन्य नौ की तलाश
अटाला बवाल के साजिशकर्ता जावेद पंप समेत 10 पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने पर खलबली मची है। मुख्य आरोपी जावेद पंप देवरिया जेल में बंद है। उसके अलावा अन्य नौ आरोपी जमानत पर रिहा हैं। पुलिस अब इस मामले में देवरिया जेल में जाकर जावेद पंप का रिमांड बनवाएगी। गैंगस्टर में आरोपी बनने के बाद जावेद पंप के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेगी। इन आरोपियों की अवैध कमाई से बनाई संपत्तियों को भी कुर्क करेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
10-पूर्व विधायक की कार में लगी आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान, हताहत नहीं
बदायूं से दिल्ली जा रही कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही कार सवार लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फायर गाड़ी ने आज पर काबू पाया। कार दातागंज के पूर्व विधायक स्व. अवनीश सिंह पप्पू भैया की बताई जा रही है। रविवार की रात बदायूं से दिल्ली जा रही फॉर्च्यूनर कार में करनपुर गांव के पास अचानक आग लग गई। कार से तेज आग की लपटें देखकर कर में सवार सिविल लाइंस बदायूं के नगला शरकी निवासी पुष्पेंद्र पुत्र अनिल कुमार एवं उनके चचेरे भाई भाग खड़े हुए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी की अन्य खबरें और पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
[ad_2]
Source link