Home Tech & Gadget iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर: सिर्फ इन मॉडल में ही मिलेगा नया अपडेट, आ गई लिस्ट

iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर: सिर्फ इन मॉडल में ही मिलेगा नया अपडेट, आ गई लिस्ट

0
iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर: सिर्फ इन मॉडल में ही मिलेगा नया अपडेट, आ गई लिस्ट

[ad_1]

अगर आप भी iPhone यूज कर रहे हैं और नए अपडेट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Apple सितंबर में अपना नया iOS 17 सॉफ्टवेयर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो अपने साथ इंटरेस्टिंग फीचर्स के साथ कई अपडेट लाएगा। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि केवल चुनिंदा iPhone मॉडल को ही नया iOS 17 अपडेट मिलेगा। जो लोग अभी भी पुराने iPhone का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें iOS 17 का एक्सपीरियंस नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास 2017 का iPhone X या iPhone 7 या पुराना मॉडल है, तो आप इन अपडेट से चूक सकते हैं। नया सॉफ्टवेयर एक स्टैंडबाय मोड, एक जर्नल ऐप और मैसेज में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड पेश करता है।

आपका iPhone iOS 17 के साथ कम्पैटिबल है या नहीं, यह चेक करने का एक सिंपल तरीका है। अपना सेटिंग ऐप खोलें, जनरल पर जाएं और फिर अबाउट पर टैप करें। आपको मॉडल नाम दिखाई देगा, जो आपको बताएगा कि आपके पास कौन सा iPhone वर्जन है। यदि आप iOS 17 को एक्सपीरियंस करने के लिए उत्सुक हैं, तो आप अभी पब्लिक बीटा वर्जन तक पहुंच सकते हैं।

आपकी सुविधा के लिए यहां हमने उन iPhones की लिस्ट दी गई है जो iOS 17 चलाने में सक्षम होंगे, जैसा कि ऐप्पल द्वारा पुष्टि की गई है:

– iPhone XS

– iPhone XS Max

– iPhone XR

– iPhone 11

– iPhone 11 Pro

– iPhone 11 Pro Max

– iPhone 12

– iPhone 12 Mini

– iPhone 12 Pro

– iPhone 12 Pro Max

– iPhone 13

– iPhone 13 Mini

– iPhone 13 Pro

– iPhone 13 Pro Max

– iPhone SE (second generation and later)

– iPhone 14 (including Plus)

– iPhone 14 Pro

सेल शुरू: ₹1999 में मिल रही चमकदार स्टील बॉडी वाली वॉच, पानी में भी काम करेगी

पुराना आईफोन चला रहे हैं तो करें ये काम

यदि आपका iPhone मॉडल का नाम ऊपर दी लिस्ट में नहीं है, तो यह iOS 17 के साथ कम्पैटिबल नहीं होगा, और आपको नए सॉफ़्टवेयर को अपडेट करने के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि आपके पास iPhone X या पुराना वर्जन है, तो आप उस फोन पर चलने वाला सबसे लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर iOS 16 है। इसलिए, यदि आप iOS 17 के नए फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको नए iPhone मॉडल में अपग्रेड करने होगा।

सिंतबर में आ सकते हैं नए iPhone 15 मॉडल

iOS 17 के साथ, Apple द्वारा सितंबर 2023 में एक इवेंट में iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने की उम्मीद है। अफवाह है कि आईफोन 15 लाइनअप में चार मॉडल- iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल होंगे। आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में क्रमशः 6.1-इंच और 6.7-इंच डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जबकि आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में प्रोमोशन तकनीक के साथ 6.1-इंच और 6.7-इंच OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। सभी चार मॉडलों के A17 बायोनिक चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।

आईफोन 15 के अलावा, Apple द्वारा अपने सितंबर इवेंट में नई Apple Watches और AirPods लॉन्च करने की भी अफवाह है। नई ऐप्पल वॉच सीरीज 9 में तेज प्रोसेसर और नया डिजाइन होने की उम्मीद है, जबकि नए एयरपॉड्स प्रो 2 में बेहतर साउंड क्वालिटी और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन होने की उम्मीद है।

 

(कवर फोटो क्रेडिट-phoneaqua)

[ad_2]

Source link