[ad_1]
हाइलाइट्स
विदेश से लौटे शौहर का मायके से घर पहुंची बीवी से धोखा!
पति ने दिया तलाक का हवाला, पर मामला पहुंच गया थाना.
बीवी को शौर ने घर से निकालातो बाहर धरने पर बैठी बीवी.
जहानाबाद. जहानाबाद में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि हंगामा मच गया. नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में चार साल बाद विदेश से लौटे पति ने अपनी बीवी को घर में रखने से इंकार कर दिया तो दोनों के बीच घंटों तक ड्रामा चला. मामले में ट्विस्ट तब आया जब पुलिस की दखल हुई और पत्नी अपने पति पत्नी का विवाद थाना तक पहुंच गया.
दरअसल, महिला मंगलवार की सुबह अपने सामान के साथ अपने पति के घर आ धमकी. पत्नी को घर पहुंचा देख पति ने उसे घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर लिया. जब कई घंटे तक महिला को घर में एंट्री नहीं मिली तो उसने पुलिस बुला लिया. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई जहां दोनों को थाना चलने को कहा गया. पति के घर से निकलते ही महिला उसके साथ लिपट गई, लेकिन मौका देख आरोपी पति अपने भाई के साथ फरार हो गया.
बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के सबैत गांव निवासी शौकत अली की बेटी का निकाह एरकी गांव निवासी मो. अली इमाम अख्तर के बेटे दानिश इमाम से वर्ष 2019 में हुई थी. निकाह के 11 माह बाद लड़की का शौहर विदेश चला गया. वहीं लड़की अपने मायके में रहने लगी. जब पति के घर आने की सूचना मिली तो लड़की अपने सामान के साथ अपने शौहर के घर आ धमकी. बीबी को घर पहुंचा देख उसका शौहर उसे तलाक का हवाला देते हुए बीवी को घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया. जिसके बाद महिला वहीं धरने पर बैठ गयी.
महिला के धरने पर बैठने की खबर फैलते ही देखते ही देखते मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घंटों ड्रामा हुआ. लड़की ने बताया कि निकाह के 11 महीनों तक साथ रहे जिसके बाद शौहर विदेश चला गया और मुझे मायके भेज दिया. फोन पर बताया कि जब विदेश से लौटेंगे तो घर आना. मंगलवार को जानकारी मिली कि वह घर पर आया हुआ है. सूचना के बाद वह शौहर के घर आयी तो शौहर ने हाथ पकड़कर घर से निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया.
.
Tags: Bihar latest news, Bihar News, Bihar viral news, Jehanabad news, Social Viral
FIRST PUBLISHED : August 23, 2023, 14:15 IST
[ad_2]
Source link