[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी और इस खेल में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हो चुकीं सेरेना विलियम्स दूसरी बार मां बन गई हैं। 23 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सेरेना ने अपनी दूसरी बेटी का नाम एडिरा रिवर ओहानियन रखा है। सेरेना और एलेक्सिस ओहानियन ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी की फोटो शेयर की। इसके अलावा सेरेना और एलेक्सिक की बड़ी बेटी ओलम्पिया ने भी अपनी छोटी बहन की फोटो शेयर की है। ओलम्पिया जिस तरह से अपनी छोटी बहन को थामे हुए है, वह देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। एडिरा को देखकर ओलम्पिया का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सेरेना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी गोद में एडिरा है, जबकि उनकी एक तरफ उनके पति एलेक्सिस हैं तो दूसरी तरफ बड़ी बेटी ओलम्पिया। इस फोटो को शेयर करते हुए सेरेना ने कैप्शन में लिखा, ‘एडिरा रिवर ओहानियन’, वहीं एलेक्सिस ने भी छोटी बेटी और बड़ी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
एलेक्सिस ने फोटो शेयर करते हुए खुशी जाहिर की और साथ ही बताया कि मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं।सेरेना विलियम्स ने टेनिस स्टार के रूप में अपना आखिरी मैच खेलने के ठीक एक साल बाद बेटी को जन्म दिया। 41 साल की सेरेना और उनके पति एलेक्सिस ओहानियन का यह दूसरा बेबी है। उनकी पहली बेटी ओलंपिया का जन्म 2017 में हुआ था। सेरेना का आखिरी टूर्नामेंट 2022 अमेरिकी ओपन था जिसमें वह तीसरे दौर तक पहुंची थीं।
[ad_2]
Source link