Home National क्रॉकरी की खरीदारी के लिए बेस्‍ट है दिल्ली का ये मार्केट, सस्‍ता इतना कि खुश हो जाएगा दिल

क्रॉकरी की खरीदारी के लिए बेस्‍ट है दिल्ली का ये मार्केट, सस्‍ता इतना कि खुश हो जाएगा दिल

0
क्रॉकरी की खरीदारी के लिए बेस्‍ट है दिल्ली का ये मार्केट, सस्‍ता इतना कि खुश हो जाएगा दिल

[ad_1]

रिया पांडे / दिल्ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में क्रोकरी के कई मशहूर मार्केट हैं. आज लोकल 18 भी आपके लिए सस्‍ते और किफायती बाजार की खबर लेकर आया है. दरअसल महिलाएं अपने किचन से बहुत प्यार करती हैं, इसलिए वह हमेशा कुछ ना कुछ शॉपिंग करती रहती हैं. इस दौरान महिलाओं का सुंदर-सुंदर क्रोकरी सेट खरीदने पर जोर रहता है. जबकि क्रोकरी से किचन की शोभा बढ़ जाती है.

बहरहाल, साउथ दिल्ली के लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में आपको घर का हर जरूरी आइटम मिल जाएगा. जबकि सेंट्रल मार्केट क्रोकरी बर्तन के खरीदारी के लिए भी काफी मशहूर है. इस मार्केट में आपको क्रोकरी के लेटेस्ट डिजाइन वाले बर्तन मिल जाएंगे. जबकि यह दिल्‍ली के बाकी मार्केट के मुकाबले काफी सस्‍ता है. दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि क्रोकरी के बर्तन बाहर की फैक्ट्री से मंगवाए जाते हैं. इस वजह से यहां पर सस्ते दामों पर मिलते हैं. बता दें कि इस मार्केट में आप थोक में भी क्रोकरी की खरीदारी कर सकते हैं.

ये है क्रोकरी की कीमत
सेंट्रल मार्केट में आपको 150 में दो कॉफी मग, तो 300 रुपये में कस्टमाइज्ड बोतल में मिल जाएंगे. इसी बोतल को अगर आप ऑनलाइन लेते हैं तो यह 2500 रुपये में मिलेंगी. इसके अलावा वुडन ट्रे 1200 रुपये और वुडन सेट लंच बॉक्स 200 रुपये में मिल जायेगा. अगर आप थोक में खरीदारी करते हैं, तो इन सब पर आपको 10 परसेंट का डिस्काउंट अलग से मिल जाएगा.

ये हैं दिल्‍ली के 5 सबसे सस्‍ते मार्केट, यहां शॉपिंग करेंगे तो सिर्फ 1000 रुपये में भर जाएगा झोला!

जानें मार्केट का टाइम और लोकेशन
लाजपत नगर का सेंट्रल मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक खुला रहता है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर है.

Tags: Delhi news, Delhi-NCR News, Local18

[ad_2]

Source link