Home Life Style रक्षाबंधन पर 200 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत!

रक्षाबंधन पर 200 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत!

0
रक्षाबंधन पर 200 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत!

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस साल रक्षाबंधन में लगभग 200 वर्ष बाद अद्भुत सयोग का निर्माण हो रहा है. शनि और गुरु ग्रह अपनी वक्री अवस्था में स्वराशि में विराजमान रहेंगे, तो दूसरी तरफ लगभग 24 वर्ष बाद रक्षाबंधन के दिन रवि योग, बुधादित्य योग के साथ शतभिषा नक्षत्र का संयोग बन रहा है.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के मुताबिक, यह दुर्लभ संयोग रक्षाबंधन के दिन कई राशि के जातकों पर अपना असर दिखाएगा. इस अद्भुत संयोग के कारण कई राशि के जातकों की किस्मत के ताले भी खुलेंगे. धन का लाभ होगा होने के साथ व्यापार में वृद्धि होगी. साथ ही दरिद्रता का नाश होगा. साथ ही बताया कि इस साल रक्षाबंधन का पर्व दो दिन मनाया जाएगा. यही वजह है कि इस बार 30 और 31 अगस्त मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर 200 वर्ष के बाद अद्भुत सयोग का निर्माण हो रहा है. यह कई राशि के जातक के लिए काफी फलदाई रहेगा. इसमें सिंह राशि, मिथुन राशि और धनु राशि के जातक शामिल हैं.

इन राशि वालों को होगा फायदा
सिंह राशि: रक्षाबंधन के दिन सिंह राशि के जातकों की तकदीर चमक सकती है. माता लक्ष्मी और शनि देव की कृपा से व्यापार में वृद्धि होगी. इसके साथ निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल होगा. वहीं, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी .

धनु राशि: धनु राशि के जातक के लिए रक्षाबंधन का दिन भाग्यशाली होगा और लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आय के स्रोत बढ़ने के साथ समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. साथ ही कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी .

एक साथ प्रदोष और एकादशी व्रत रख सकते हैं क्‍या? फायदा होगा या नुकसान, देवघर के ज्‍योतिषी से जानें समाधान

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक के लिए रक्षाबंधन का दिन बेहद खास होगा. पैसे की तमाम किल्लत दूर होंगी. ग्रह दोष के कारण विवाह में आ रही बाधा खत्म होगी. (नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के मुताबिक है. न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Astrology, Horoscope Today, Raksha bandhan, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link