[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
देसी ब्रांड क्रॉसबीट्स ने अपने नई स्मार्टवॉच के तौर पर Crossbeats AURA smartwatch को लॉन्च किया है। वॉच के स्ट्रैप और क्राउन का स्टाइल देख कर आपको Apple Watch Ultra की याद आ सकती है। नई वॉच राउंड डायल के साथ आती है और दिखने में काफी प्रीमियम लगती है। वॉच की कीमत 3500 रुपये से कम है और इसमें कई सारे एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं वॉच की कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…
Crossbeats AURA smartwatch की कीमत
क्रॉसबीट्स ऑरा स्मार्टवॉच की कीमत 3499 रुपये है और यह चार अलग-अलग कलर कॉम्बीनेशन में आती है- जिसमें ब्लैक बेजल विद ब्लैक स्ट्रैप, गोल्ड बेजल विद ब्लैक स्ट्रैप, गोल्ड बेजल विद ऑरेंज स्ट्रैप और सिल्वर बेजल विद सिल्वर स्ट्रैप शामिल है।
₹20499 में 55 inch Smart TV, फ्लिपकार्ट पर सस्ते मिल रहे ये 5 मॉडल; खत्म होने वाला है ऑफर
चलिए अब नजर डालते हैं Crossbeats AURA smartwatch के खास फीचर्स पर:
वॉच में बड़ा और राउंड एमोलेड डिस्प्ले
नई क्रॉसबीट्स ऑरा स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 1000 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। एमोलेड डिस्प्ले की बदौलत आपको डिस्प्ले पर धूप में भी क्रिस्टल-क्लियर व्यूईंग एक्सपीरियंस मिलता है। वॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर का सपोर्ट भी मिलता है।
वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी
ऑरा वॉच ClearCommTM तकनीक से लैस है और इसमें एडवांस्ड ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें एक यूनिक स्प्लिट स्क्रीन डिस्प्ले है, जो यूजर को मल्टीटास्क करने में सुविधा देता है। वॉच में 300 mAh बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें 8 दिन का प्लेटाइम और 15 दिन का स्टैंडहबाय टाइम मिलता है।
999 रुपये का Jio Bharat 4G फोन अब Amazon पर, इस दिन शुरू होगी Sale
एयरोस्पेस मेटल से बना है वॉच का केस
कंपनी का कहना है कि रग्ड लेकिन स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाली ऑरा स्मार्टवॉच को किसी भी एडवेंचर एक्टिविटी के दौरान यूज किया जा सकता है। मजबूती के लिए इसमें एयरोस्पेस मेटल केस दिया गया है। वॉच में मेनू को नेविगेट करने के लिए फिजिकल क्राउन भी दिया गया है।
वॉयस असिस्टेंट समेत ढेर सारे हेल्थ ट्रैकर
वॉच में सिरी और ओके गूगल इंटीग्रेशन के साथ वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी करता है। फिटनेस लवर्स के लिए, वॉच में एआई हेल्थ ट्रैकर हैं, जो 123 से ज्यादा एक्टिविटी का रियल टाइम डेटा ट्रैक करता है।। वॉच में 4th जनरेशन की बायोसेंसर चिप है, जो हार्ट रेट, बीपी, SpO2 और नींद के पैटर्न की सटीक निगरानी करता है।
[ad_2]
Source link