Home National चंद्रयान-3 की सफलता से क्या भारत की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा? जानें जनता की राय

चंद्रयान-3 की सफलता से क्या भारत की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा? जानें जनता की राय

0
चंद्रयान-3 की सफलता से क्या भारत की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा? जानें जनता की राय

[ad_1]

India TV Poll Will the success of Chandrayaan 3 prove beneficial to the Indian economy Know public o- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी पोल

India TV Poll: भारत ने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतार दिया है। इस मिशन से भारत को बहुत उम्मीदें हैं। भारतीय वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चंद्रमा से चंद्रयान 3 कई अहम जानकारियों को भेजेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। चंद्रमा की सतह पर लैंड कर चुके चंद्रयान 3 की सफलता के बाद भारत की अर्थव्यवस्था को इससे लाभ होगा या नहीं इसस बाबत इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया। इस पोल के जवाब चौंकाने वाले हैं।

जनता की राय

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इंडिया टीवी ने पोल चलाया। इसमें सवाल किया गया, ‘चंद्रयान-3 की सफलता से क्या भारत की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा?’ इस सवाल के लिए तीन जवाब हां, नां और कह नहीं सकते दिया गया था। इसके जवाब में 89 फीसदी लोगों हां कहा, 8 फीसदी लोगों ने नहीं और 3 फीसदी लोगों ने कह नहीं सकते जवाब दिया। बता दें कि इस पोल में कुल 8614 लोगों ने भाग लिया था जिसमें अधिकांश लोगों का मानना था कि चंद्रयान 3 की सफलता से भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। 

मिशन चंद्रयान 3 का काम?

बहुत से लोगों के मन में यह भी सवाल है कि इससे अर्थव्यवस्था को कैसे लाभ होगा? दरअसल चंद्रयान 3 लैंडिंग के बाद चांद पर 14 दिनों तक काम करेगा। चंद्रयान 3 यहां पानी, खनिज, भूकंप, गर्मी व मिट्टी की स्टडी करेगा। चंद्रमा से जो डेटा इसरो प्राप्त करेगा। वह डेटा दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए काफी अहम होता है और अगामी मिशनों के लिए जरूरी होगा। ऐसे में जब यह डेटा ट्रांसफर एक से दूसरे देश के बीच होता है तो इससे अर्थव्यवस्था को लाभ होता है जिसे ‘मून अर्थव्यवस्था’ या ‘मून इकॉनामी’ भी कहते हैं। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link