[ad_1]
हाइलाइट्स
कार में ट्रेवल करने से पहले कुछ सेफ्टी रुल्स को जानना जरूरी
बच्चों के लिए कार में लगवाएं अलग से सीट.
हमेशा बच्चों को लगाएं सीट बेल्ट.
Safety Tips For Kids: बच्चे को चाहे स्कूल छोड़ना हो, घुमाने ले जाना हो या बच्चे के साथ रोड ट्रिप पर जाना हो, कार में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है. हर साल कार दुर्घटनाओं में हजारों बच्चे मारे जाते हैं या घायल हो जाते हैं. कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालना, सीट बेल्ट न लगाना और कार में उछल कूद करना, कई बार बच्चों की ऐसी शैतानियां परेशानी का कारण बन जाती हैं. किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स कार सेफ्टी रुल्स फॉलो करें. इससे बच्चे को तो सुरक्षा मिलेगी ही है साथ ही बड़े भी चिंतामुक्त होकर ट्रिप को इंज्वॉय कर सकेंगे. चलिए जानते हैं बच्चे को कार में ट्रेवल कराने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
जरूरी है बच्चे के लिए कार सीट
वेरीवेल फेमिली के अनुसार बच्चे के साथ कार में ट्रेवल करने से पहले कार में बच्चों के लिए किड्स सीट लगवाना जरूरी होता है. हालांकि भारत में अभी बच्चों की अलग से सीट लगवाने का चलन नहीं है लेकिन ये बच्चे की सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी होना चाहिए. बच्चों की कार सीट उम्र और उनके वेट के अनुसार आती हैं, जो बहुत ही आरामदायक होती हैं.
कार की सीट को रखें खाली
कई लोग कार को कूड़दान की तरह भर लेते हैं. कार की सीट पर इतना सामान होता है कि बच्चे को बैठने की प्रॉपर जगह नहीं मिलती. कम जगह की वजह से बच्चे आगे की ओर झुककर बैठते हैं जिससे उसे चोट लगने की संभावना अधिक बढ़ जाती है.
सीट बेल्ट का करें उपयोग
ड्राइवर सीट के अलावा पीछे बैठने वाले बच्चों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होता है. सीट बेल्ट लगी रहने से कई बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है. एक सीट बेल्ट एक व्यक्ति के लिए ही अलॉट की जाती है इसलिए दो बच्चों को एक बेल्ट में न बांधें.
ये भी पढ़ें: गुजरते साल के साथ इन बुरी आदतों को कहें गुडबाय, हैप्पी बन जाएगा न्यू ईयर
चाइल्ड लॉक
बच्चे को कार में बैठाने के बाद आवश्यक रूप से चाइल्ड लॉक लगाएं. कई बार बच्चा गलती से या शरारत में कार का दरवाजा खोल देते हैं, जिससे दुर्घटना हो सकती है. इसलिए हमेशा चाइल्ड लॉक लगाकर ही बच्चे को ट्रेवल कराएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 17:52 IST
[ad_2]
Source link